पीयू छात्र संघ चुनाव : शपथ पत्र के साथ प्रत्याशियों की करायी गयी वीडियोग्राफी

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को आयोजित की जायेगी

विज्ञापन

-प्रत्याशियों ने आचार संहिता का पालन करने और हिंसात्मक कुकृत्य को बढ़ावा नहीं देने का लिया संकल्प

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को आयोजित की जायेगी. चुनाव और प्रचार के दौरान नियमों व आचार संहिता का अक्षरश: पालन करने के लिए सोमवार को सभी सेंट्रल पैनल के प्रत्याशियों को शपथ दिलायी गयी. शपथ के समय छात्रसंघ चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे. शपथ पत्र के साथ प्रत्येक प्रत्याशियों की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. प्रत्याशियों ने शपथ लिया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मेरे या मेरे समर्थक द्वारा किसी भी प्रकार के हंगामे या हिंसात्मक कुकृत्य को न तो बढ़ावा देंगे और न ही हमारी सहभागिता होगी. शपथ में प्रत्याशियों ने यह भी कहा कि मेरे द्वारा अब तक चुनाव प्रचार की शुरूआत नहीं की गयी है और न ही चुनाव प्रचार पर मेरे द्वारा कोई राशि खर्च की गयी है. प्रत्याशियों को शपथ दिलाने का मूल मकसद रहा कि पिछले दिनों एक छात्रों के गुट द्वारा पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में जबरदस्ती घुस नारेबाजी की गयी थी. साथ ही तीन दिन पहले पटना सायंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक के साथ चुनाव प्रचार के दौरान दुर्व्यवहार किया गया था, जिसके कारण विश्वविद्यालय में काफी हंगामा मचा था और चुनाव स्थगित करने का आदेश तक निकाल दिया गया था. हालांकि बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित तिथि पर ही चुनाव कराने की घोषणा की गयी.

पुराने आदेश को लिया गया वापस

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो शंकर कुमार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को ही होगा. पुराने आदेश को वापस ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी सेंट्रल पैनल के प्रत्याशियों के साथ सोमवार को बैठक हुई, जिसमें सभी ने चुनाव आचार संहिता का पालन करने और हिंसात्मक कुकृत्य को बढ़ावा नहीं देने का संकल्प लिया. शपथ लेने वाले सभी प्रत्याशियों की वीडियोग्राफी करायी गयी. सोमवार को प्रत्याशियों की फाइनल सूची पर जारी कर दी गयी, जिसकी प्रति वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन