Patna : मॉनसून के पहले जलजमाव से निबटने की तैयारी हुई शुरू

Updated:
विज्ञापन

नगर विकास एवं आवास विभाग ने मॉनसून से पहले शहरी निकायों में संभावित जलजमाव से निबटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. विभाग जल्द ही बड़े व मध्यम श्रेणी के नालों की सफाई का क्रॉस वेरिफिकेशन करेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: नगर विकास एवं आवास विभाग ने मॉनसून से पहले शहरी निकायों में संभावित जलजमाव से निबटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. विभाग जल्द ही बड़े व मध्यम श्रेणी के नालों की सफाई का क्रॉस वेरिफिकेशन करेगा. इसके साथ ही इस माह के अंत तक छोटे नालों की पूर्णरूपेण सफाई भी सुनिश्चित की जायेगी. विभागीय अधिकारियों ने मॉनसून के आगमन से पहले संप हाउसों का मेंटेनेंस भी पूरा कर किये जाने का निर्देश दिया है. सिर्फ पटना के ड्रेनेज पंपिंग प्लांटों को इसके लिए करीब 22 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये गये हैं.चुनाव बाद अधूरे कामों को युद्धस्तर पर किया जायेगा पूरा : बारिश में नमामि गंगे के तहत चलने वाले ड्रेनेज कार्यों को लेकर खोदी गयी सड़कें सबसे बड़ी चुनौती साबित होती हैं. चुनाव को लेकर राजधानी पटना सहित कई शहरों में नयी खुदाई पर ब्रेक लग गया है. इसके साथ ही तात्कालिक रूप से पुराने गड्ढे भी भर दिये गये हैं. विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चुनाव खत्म होने के तत्काल बाद अधूरे कामों को युद्ध स्तर पर शुरू कर पूरा किया जायेगा. इसके लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं. इस मॉनसून ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए पंपिंग स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी को दुरुस्त किया जा रहा है. कंट्रोल रूम में लगे टीवी पैनल के माध्यम से मॉनिटरिंग होगी. पंपिंग स्टेशन पर अभियंताओं की नाइट ड्यूटी भी लगायी जायेगी. ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन पर विद्युत बाधित होने पर पंप संचालन के लिए डीजल भंडारण की व्यवस्था भी की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन