कैंपस : एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह 12 - 18 अगस्त तक मनाया जा रहा है. शनिवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
संवाददाता,पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह 12 – 18 अगस्त तक मनाया जा रहा है. शनिवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मुन्नवर जहां और प्रो राजू कुमार के दिशा निर्देश में छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन लेखन के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया. छात्राओं ने रैगिंग के दुष्परिणामों को दर्शाने का प्रयास किया. मौके पर महाविद्यालय के अन्य सभी शिक्षक भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में रैगिंग को किसी भी स्थिति में अस्वीकार करने का दृढ़ संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




