पटना: बिहटा के होटलों में अचानक पुलिस की छापेमारी, ठहरने वालों से लेकर रिकॉर्ड तक खंगाले

Updated:
विज्ञापन

जांच के दौरान बिहटा पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहटा में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने रविवार को विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान होटल संचालकों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Patna News : बिहटा में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से बिहटा थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया. थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई होटलों में पहुंचकर वहां ठहरने वाले लोगों और आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली. इस दौरान होटल में दर्ज आगंतुकों के रिकॉर्ड की भी जांच की गयी.

विज्ञापन

होटल संचालकों को दिये निर्देश

पुलिस ने होटल संचालकों से वहां ठहरने वाले लोगों की पहचान और उनके रिकॉर्ड से संबंधित आवश्यक जानकारी ली. साथ ही होटल प्रबंधन को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया.

अचानक जांच से मची अफरातफरी

पुलिस के अचानक होटल पहुंचने से संचालकों और वहां मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस टीम ने होटल के कमरों के साथ आगंतुकों से संबंधित रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की.

रोस्टर के आधार पर होगी नियमित जांच

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया गया है. होटल में ठहरने और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी की जांच की गयी, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगायी जा सके.

उन्होंने बताया कि रोस्टर के आधार पर होटलों की नियमित जांच की जायेगी. पुलिस टीम समय-समय पर अलग-अलग होटलों में पहुंचकर जांच करेगी.

जांच में नहीं मिला संदिग्ध सामान

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि रविवार को चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन