पटना: ई-रिक्शा की टक्कर से पुलिस जवान घायल, चालक से सड़क पर हुई कहासुनी
ई-रिक्शा और पुलिस
मसौढ़ी शहर की मेन रोड पर ई-रिक्शा की टक्कर से एक पुलिस जवान ड्यूटी पर घायल हो गया. घटना के बाद जवान और ई-रिक्शा चालक के बीच कहासुनी और हाथापाई तक बात पहुँच गई. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया.
Road accident in Patna : मसौढ़ी नगर के मेन रोड स्थित स्टेट बैंक के पास मंगलवार की दोपहर ई-रिक्शा की ठोकर से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान घायल हो गया. हादसे के बाद पुलिस जवान और ई-रिक्शा चालक के बीच सड़क पर कहासुनी हो गयी. इस दौरान जवान द्वारा चालक की पिटाई किये जाने की बात भी सामने आयी है. मौके पर भीड़ जुटने के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. बाद में चालक द्वारा माफी मांगने के बाद विवाद समाप्त हो गया.
ठोकर लगने से सड़क पर गिरा जवान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक वाहन लेकर जा रहा था. इसी दौरान ई-रिक्शा की ठोकर पुलिस जवान को लग गयी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके पैर में चोट आयी. हादसे के बाद जवान ने ई-रिक्शा चालक को रोक लिया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी.
विवाद बढ़ने पर लोगों ने कराया बीच-बचाव
कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गयी. इसी बीच आसपास के लोग मौके पर जुट गये. लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत कराया. बाद में चालक ने माफी मांग ली, जिसके बाद विवाद समाप्त हो गया.
बेतरतीब ई-रिक्शा परिचालन से जाम
मसौढ़ी बाजार में ई-रिक्शा के बेतरतीब परिचालन से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. स्टेट बैंक, थाना रोड, अस्पताल रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क किनारे ई-रिक्शा रोककर सवारी बैठाने से यातायात प्रभावित होता है.
निर्धारित स्टैंड की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट, स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था होने से यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है. लोगों ने प्रशासन से ई-रिक्शा के व्यवस्थित परिचालन को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए