पीएमसीएच के 2022 बैच के 200 छात्र दो महीने से कक्षा से गायब, प्राचार्य ने दिया अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

पीएमसीएच.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) के 2022 बैच के सभी 200 छात्र पिछले दो महीने से कक्षा से अनुपस्थित हैं. प्राचार्य डॉ. गीता सिन्हा ने छात्रों को कड़ी चेतावनी दी है कि 75% उपस्थिति पूरी न होने पर उन्हें सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

Patna PMCH : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के वर्ष 2022 बैच के सभी 200 छात्र पिछले दो महीने से एक भी दिन कक्षा में शामिल नहीं हुए हैं. छात्रों की लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता सिन्हा ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने सभी छात्रों को बुलाकर स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि 75 फीसदी उपस्थिति पूरी नहीं होने पर उन्हें सेंटअप परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है.

विज्ञापन

गुरुवार से नियमित कक्षा में आने का निर्देश

प्राचार्य ने सभी छात्रों को गुरुवार से नियमित रूप से सभी कक्षाओं में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में इस बैच के 200 छात्रों की औसत उपस्थिति महज 45 फीसदी है. छात्रों को दिसंबर तक 75 फीसदी उपस्थिति पूरी करनी है. निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं होने पर फरवरी में होने वाले सेंटअप में शामिल होने में परेशानी हो सकती है.

दो महीने से कक्षाओं में नहीं पहुंचे छात्र

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, 2022 बैच के छात्रों की कक्षा में उपस्थिति पिछले करीब दो महीने से बेहद कम रही है. इस दौरान बैच के सभी 200 छात्र एक भी दिन कक्षा में शामिल नहीं हुए हैं. लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए प्राचार्य ने छात्रों को बुलाकर उपस्थिति पूरी करने की अंतिम चेतावनी दी.

छात्रों ने कॉलेज की सुविधाओं पर उठाये सवाल

प्राचार्य के निर्देश के बाद कुछ छात्रों ने कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी नाराजगी जतायी. छात्रों का कहना है कि कक्षाओं में साउंड सिस्टम नहीं होने के कारण पीछे बैठने वाले छात्रों को पढ़ाई समझने में परेशानी होती है. इसके अलावा बोर्ड पर लिखी सामग्री भी स्पष्ट दिखाई नहीं देती है. छात्रों ने कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड और बेहतर ऑडियो सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि सभी छात्रों को पढ़ाई समझने में आसानी हो.

सेमेस्टर परीक्षा के कारण अनुपस्थिति का दिया हवाला

वहीं, कुछ छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षा के कारण कक्षाओं में अनुपस्थित रहने की बात कही. हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और निर्धारित 75 फीसदी उपस्थिति पूरी करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन