ePaper

बिहार में घुस लेते रंगे हाथ धराए जिला नियोजन पदाधिकारी और ऑपरेटर, NGO से रिश्वत वसूली का खेल खत्म

Updated at : 25 Sep 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

जिला नियोजन पदाधिकारी और डेटा ऑपरेटर निगरानी के शिकंजे में

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है. मधुबनी जिले में टीम ने जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल चौधरी और उनके डेटा ऑपरेटर राहुल कुमार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. दोनों NGO संचालक से हर महीने रिश्वत मांग रहे थे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार सुबह मधुबनी जिले में बड़ी कार्रवाई की गई. टीम ने जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल चौधरी और उनके डेटा ऑपरेटर राहुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. यह कार्रवाई बाबूबरही प्रथम प्रखंड के भूपट्टी चौक पर सुबह करीब 10:30 बजे हुई.

NGO संचालक से मांग रहे थे रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि वे कल्पवृक्ष नामक NGO के संचालक से हर महीने 5,000 रुपए की घूस की मांग कर रहे थे. गुरुवार को भी दोनों ने इसी सिलसिले में पैसे की डील की थी. तभी निगरानी विभाग की टीम ने दबिश देकर दोनों को धर दबोचा.

मौके से बरामद हुई राशि

निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल चौधरी से 10,000 रुपए और डेटा ऑपरेटर राहुल कुमार से 5,000 रुपए की रिश्वत की रकम बरामद की गई. इन दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर निगरानी मुख्यालय ले जाया गया है.

गिरफ्तार पदाधिकारी मृणाल चौधरी का घर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा या खानपुर में बताया जा रहा है. फिलहाल निगरानी विभाग दोनों से पूछताछ कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घूसखोरी का यह सिलसिला कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती

बिहार में हाल के दिनों में निगरानी विभाग की ओर से लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की जा रही है. विभाग का कहना है कि भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि आम लोगों को सरकारी कामकाज में बिना रिश्वत दिए सुविधा मिल सके.

Also Read: बिहार के स्कूलों में अब नहीं चलेगी शिक्षकों की मनमानी, अटेंडेंस को लेकर आ गया नया फरमान

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन