पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीयूष का शतक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 1:07 AM
पीयूष कुमार सिंह (नाबाद 167 रन, 127 गेंद, 10 चौके, 11 छक्के), कप्तान बाबुल कुमार (56 रन, 3 विकेट), सुधांशु कुमार (73 रन, 37 गेंद, 7 चौके, 5 छक्के), कुंदन शर्मा (3 विकेट) और पवन कुमार (3 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत पेसू ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अदालतगंज सीसी को 96 रन से हरा दिया.
पटना़ पीयूष कुमार सिंह (नाबाद 167 रन, 127 गेंद, 10 चौके, 11 छक्के), कप्तान बाबुल कुमार (56 रन, 3 विकेट), सुधांशु कुमार (73 रन, 37 गेंद, 7 चौके, 5 छक्के), कुंदन शर्मा (3 विकेट) और पवन कुमार (3 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत पेसू ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अदालतगंज सीसी को 96 रन से हरा दिया. ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीत कर पेसू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट पर 327 रन बनाये. अदालतगंज सीसी की ओर से रौशन शर्मा ने दो, हर्ष राज ने दो विकेट लिये. मोहम्मद रफी और अजीत कुमार को एक-एक विकेट मिला. जवाब में अदालतगंज सीसी की टीम 34 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गई. संदीप ने 56, हर्ष राज ने 42, आशीष ने नाबाद 49 रन बनाये. पेसू के पवन कुमार, बाबुल और कुंदन शर्मा को तीन-तीन विकेट चटकाये. पेसू के पीयूष कुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
संक्षिप्त स्कोर :
पेसू – 40 ओवर में 6 विकेट पर 327 रन, पीयूष कुमार सिंह नाबाद 167, बाबुल 56, सुधांशु कुमार 73, रौशन शर्मा 2/40, मोहम्मद रफी 1/50, हर्ष राज 2/57, अजीत कुमार 1/66. अदालतगंज सीसी – 34 ओवर में 231 रन, मोहम्मद रेहान रफी 13, शफी आलम 12, संदीप 56, हर्ष राज 42, मोहम्मद रफी 19, आशीष नाबाद 49, इबाद अहमद 10, अतिरिक्त 20, पवन 3/30, बाबुल 3/32, कुंदन शर्मा 3/4.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










