ePaper

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बिहार में दौड़ेंगी पिंक बसें, पटना समेत इन 4 शहरों में अप्रैल से शुरू होगी सेवा

Updated at : 12 Mar 2025 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
pink bus service in bihar| Pink buses will run in these 4 cities of Bihar from April for the safety of women

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार ने पिंक बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है. यह बसें पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होंगी.

विज्ञापन

Bihar News: महिलाओं के सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने राजधानी पटना समेत चार शहरों में पिंक बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है. यह बस सेवा सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगी, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी. पहले चरण में 20 पिंक बसें खरीदी गई हैं, जिनमें से 10 पटना और बाकी 10 बसें भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलाई जाएंगी.

पटना में इन रूटों पर चलेंगी पिंक बसें

पिंक बस सेवा पटना की प्रमुख लोकेशंस को कवर करेगी, जिनमें महिला कॉलेज, स्कूल, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जैसी जगहें शामिल हैं. निर्धारित रूट इस प्रकार हैं:

  • पटना सिटी से दानापुर
  • बाइपास से कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, अनीसाबाद, फुलवारी
  • बोरिंग रोड से पाटलिपुत्र, कुर्जी, दीघा

हर घंटे उपलब्ध होगी बस, किराया सिर्फ 6 से 25 रुपये

हर रूट पर हर घंटे एक बस उपलब्ध होगी, जिससे महिलाओं को लंबा इंतजार न करना पड़े. किराया भी किफायती रखा गया है-सिर्फ 6 रुपये से 25 रुपये तक.

हर सीट के नीचे होगा पैनिक बटन, GPS से होगी निगरानी

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में हर सीट के नीचे पैनिक बटन लगाया जाएगा. किसी भी आपात स्थिति में यात्री इसे दबाकर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकेंगी. इसके अलावा, बसों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम होगा, जिससे हर बस की निगरानी कंट्रोल सेंटर से की जाएगी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

मार्च के अंत तक आएंगी बसें, अप्रैल से होगी शुरुआत

पिंक बसें मार्च के अंतिम सप्ताह में पंजाब के रोपड़ से आएंगी और अप्रैल के पहले सप्ताह से पटना समेत अन्य शहरों में इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा के अनुसार, यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित यात्रा का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन