पीपा पुल पर पिकअप का गुल्ला टूटा, लगा जाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फतुहा प्रखंड क्षेत्र के नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह में बने पीपा पुल जो वैशाली और पटना जिले की लाइफ लाइन माना जाता है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतुहा

फतुहा प्रखंड क्षेत्र के नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह में बने पीपा पुल जो वैशाली और पटना जिले की लाइफ लाइन माना जाता है. सोमवार की सुबह सात बजे के आसपास पीपा पुल के बीच में एक नेवारी लदा पिकअप वैन का गुल्ला टूट गया और चेचिस में भी दरार आ गयी, जिससे पीपा पुल पर चार से पांच घंटे तक जाम की स्थिति कायम हो गयी. दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. पैदल यात्रियों के आने जाने से पीपा पुल पर बाइक से ड्यूटी जाने वाले शिक्षकों को भी बाइक कच्चीदरगाह में लगा कर पैदल पीपा पुल पार करना पड़ा. इस दौरान लगभग चार घंटों तक दोनों जिला वैशाली और पटना की पुलिस मूकदर्शक बनी रही. यात्री और ग्रामीण स्थानीय प्रशासन से दूसरा पीपा पुल जो अभी आधा ही जुटा है उसे जोड़ने की मांग कर रहे थे. इसको के लेकर सोमवार सुबह से लेकर शाम तक पीपा पुल पर रुक रुक कर जाम स्थिति कायम रही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन