पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शशीम राठौर का हरफनमौला प्रदर्शन

शशीम राठौर (नाबाद 61 रन, चार विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत पेसू ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सचिवालय सीसी को दस विकेट से हराया.
पटना. शशीम राठौर (नाबाद 61 रन, चार विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत पेसू ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सचिवालय सीसी को दस विकेट से हराया. पेसू की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने नाबाद 53 जबकि सचिवालय सीसी की ओर से कुमार सत्यम ने 50 रन की पारी खेली. ऊर्जा स्टेडियम में खेले गये मैच में टॉस जीत कर सचिवालय सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 27.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाये. कुमार सत्यम ने 71 गेंद में 6 चौका व 1 छक्का की मदद से 50, सन्नी ने 32 गेंद में 4 चौका की मदद से 37 रन बनाये. पेसू की ओर से शशीम राठौर ने 4, पवन कुमार और राहुल राठौर ने 2-2 विकेट चटकाये. जवाब में पेसू ने 7.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 119 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. शशीम राठौर ने 26 गेंद में 6 चौके व 5 छक्के की मदद से नाबाद 61, पीयूष कुमार सिंह ने 20 गेंद में 6 चौके व 4 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाये. शशीम राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




