पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मझौली गांव के समीप ग्रामीणों ने बांस-बल्ला रखकर सड़क को जाम कर दिया.

विज्ञापन

बिक्रम. स्थानीय थाना क्षेत्र के मझौली गांव के समीप सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब आसपास के ग्रामीणों द्वारा सड़क पर बांस-बल्ला रखकर बिक्रम-दुल्हिनबाजार सड़क को जाम कर दिया. जाम कर रहे वार्ड नंबर 14 के लोगों ने बताया कि पेयजल टंकी की मोटर जल जाने से पानी की किल्लत हो गयी है. पीएचडी विभाग को सूचना देने के बाद भी खराब मोटर को बनाया नहीं गया है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो गयी है. जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगा. इसी बीच मुखिया प्रतिनिधि सह जगबंधन सेवा संस्थान के चेयरमैन साकेत सिंह द्वारा चलंत पानी टैंकलॉरी से पानी उपलब्ध कराए जाने के दो घंटे बाद जाम को हटाया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन