पटना वीमेंस कॉलेज : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में लघु फिल्माें का हुआ प्रदर्शन

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर सोमवार को एक विशेष लघु फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के हिंदी विभाग और शब्दों का आईना साहित्यिक क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर सोमवार को एक विशेष लघु फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से मगही, मैथिली, उड़िया और पंजाबी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी विभाग की डॉ दीपा श्रीवास्तव ने मातृभाषा दिवस के ऐतिहासिक महत्व और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस दिवस की शुरुआत बांग्लादेश से हुई थी और यूनेस्को ने वर्ष 2022 से इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी. इस आयोजन का मुख्य विषय बहुभाषी शिक्षा: युवाओं की आवाज रखा गया है, जो शिक्षा में भाषाई विविधता और युवाओं की भूमिका को रेखांकित करता है. इस दौरान मानविकी संकायाध्यक्षा डॉ स्मिता कुमारी, हिंदी विभागाध्यक्ष व शब्दों का आईना साहित्यिक क्लब के संयोजक डॉ कुमार धनंजय सहित विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में हिंदी और अन्य विभागों की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विभिन्न भाषाओं के माध्यम से सामाजिक संदेशों को समझा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन