पटना में प्रशस्त एप 2.0 रजिस्ट्रेशन की रफ्तार धीमी, 59.07% शिक्षकों ने कराया पंजीकरण, दानापुर सबसे पीछे

Updated:
विज्ञापन

पटना प्रशस्त एप 2.0 रजिस्ट्रेशन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Prashast App 2.0 Registration : पटना जिले में प्रशस्त एप 2.0 पर शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन अभियान जारी है, लेकिन गति धीमी बनी हुई है. अब तक केवल 59.07% शिक्षकों ने ही पंजीकरण कराया है. दानापुर और पटना सदर प्रखंडों में सबसे कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जो अधिकारियों के लिए चुनौती है.

विज्ञापन

Patna Prashast App 2.0 Registration : पटना जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रशस्त एप 2.0 पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है. विभाग की ओर से शिक्षकों का पंजीकरण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्कूल स्तर पर सख्ती के बाद भी रजिस्ट्रेशन की गति धीमी बनी हुई है.

विज्ञापन

पटना में 59.07 प्रतिशत शिक्षकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पटना जिले में अब तक 44,609 शिक्षकों में से 25,900 शिक्षकों ने ही प्रशस्त एप 2.0 पर रजिस्ट्रेशन कराया है. यह कुल शिक्षकों का 59.07 प्रतिशत है. यानी बड़ी संख्या में शिक्षक अभी भी एप पर पंजीकरण से बाहर हैं.

दानापुर और पटना सदर में सबसे कम पंजीकरण

प्रखंडवार आंकड़ों में दानापुर और पटना सदर की स्थिति सबसे कम पंजीकरण वाली बताई गई है. दानापुर प्रखंड में केवल 29.71 प्रतिशत शिक्षकों ने प्रशस्त एप 2.0 पर रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं पटना सदर में 29.85 प्रतिशत शिक्षक ही अब तक पंजीकृत हुए हैं.

25 सितंबर तक पूरा करना है रजिस्ट्रेशन

विभाग की ओर से सभी शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया था. समय सीमा नजदीक होने के बावजूद जिले में अभी करीब 41 प्रतिशत शिक्षक पंजीकरण नहीं करा सके हैं. ऐसे में संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन के सामने निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी कराने की चुनौती है.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, पटना की ओर से जारी पत्र में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय अवर निरीक्षकों और प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है. स्कूल स्तर पर शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन की स्थिति पर नजर रखने और लंबित पंजीकरण पूरा कराने को कहा गया है.

स्कूल स्तर पर रजिस्ट्रेशन पूरा कराने पर जोर

प्रशस्त एप 2.0 पर शिक्षकों के पंजीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है. विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर जिले के सभी पात्र शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन पूरा कराना है.

Also Read : पटना : राजेंद्र सेतु पर आज से 4 अक्टूबर तक रेल परिचालन रहेगा बंद, 35 ट्रेनें रद्द, 348 के रूट बदले, जानें पूरी जानकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन