पटना साहिब में पांच करोड़ के दान ने मचाया बवाल, पक्ष रखने के लिए दानकर्ता व जत्थेदार को किया गया तलब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2022 7:00 AM

विज्ञापन

वरिष्ठ ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह, ज्ञानी भाई गुरुदयाल सिंह, ग्रंथी पशुराम सिंह, भाई सुखदेव सिंह शामिल ने हुकूमनामा जारी कर दानकर्ता की ओर से जत्थेदार पर लगाये गये आरोपों को साक्ष्य के साथ 24 अगस्त को 11 बजे उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा गया है.

विज्ञापन

पटना सिटी. तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में दानकर्ता करतारपुर निवासी डॉ गुरविंदर सिंह सामरा और जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन के बीच कायम विवाद को लेकर तख्त साहिब के पंज प्यारों ने बैठक की. पंज प्यारों की बैठक अतिरिक्त हेड ग्रंथी भाई बलदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वरिष्ठ ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह, ज्ञानी भाई गुरुदयाल सिंह, ग्रंथी पशुराम सिंह, भाई सुखदेव सिंह शामिल हुए. इन लोगों ने हुकूमनामा जारी कर दानकर्ता की ओर से जत्थेदार पर लगाये गये आरोपों को साक्ष्य के साथ 24 अगस्त को 11 बजे उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा गया है.

किसी तरह के बयान नहीं देने का आदेश

पंज प्यारों ने दानकर्ता को मीडिया से दूर रहने और किसी तरह के बयान नहीं देने का आदेश दिया है. इसके अलावा तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन को भी 24 को ही पक्ष रखने के लिए तलब किया है.

सोने-चांदी की गुणवत्ता पर उठे सवाल

दरअसल मामला यह है कि करतारपुर निवासी डॉ गुरविंदर सिंह सामरा की ओर से गुरुघर में भेंट की गयी सोने की कलगी, पंगूड़ा साहिब समेत अन्य पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति की गुणवत्ता पर सवाल उठ गया है. इस मामले में दानकर्ता की ओर से तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन को जिम्मेवार ठहराने के बाद से विवाद बढ़ गया है.

पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

दोनों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. इसी बीच प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने तख्त साहिब में दानकर्ता के आरोपों को लेकर बढ़े विवाद के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी का भी गठन किया है.

Also Read: नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, कहा- पद नहीं मिशन बड़ा है
दिल्ली हाई कोर्ट के जज कर रहे जांच 

गठित पांच सदस्यीय कमेटी में दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आरएस सोंधी को जांच कमेटी का चेयरमैन, तख्त साहिब के सदस्य चरणजीत सिंह सलूजा को कमेटी के संयोजक, तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह, हेड ग्रंथी केशगढ़ साहिब ज्ञानी हरदीप सिंह और अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष अजीत सिंह बिंद्रा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधक कमेटी कार्रवाई की बात कह रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन