पटना में सड़क निर्माण बना मुसीबत, कीचड़, गड्ढों और संकरे स्लैब से गुजरने को मजबूर लोग

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क पर आवागमन बना मुश्किल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News : राजधानी पटना में मानसून की शुरुआत के बावजूद कई निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे बारिश में कीचड़ और गड्ढों से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कंकड़बाग और किदवईपुरी जैसे इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Patna News : राजधानी में मानसून की शुरुआत के बावजूद कई निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं. प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात नहीं सुधरे हैं. बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की ओर से वार्ड 45 में योगीपुर चौक से गांधी नगर मुख्य सड़क तक करीब 1.57 करोड़ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक साल से सड़क खोदकर छोड़ दी गई थी और अब निर्माण कार्य के कारण परेशानी और बढ़ गई है.

विज्ञापन

बारिश में कीचड़ और गड्ढों से बढ़ी मुश्किलें

बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है और कीचड़ फैल गया है. लोग मजबूरी में आरसीसी नाले के संकरे स्लैब से पैदल और बाइक लेकर गुजर रहे हैं. वहीं चारपहिया वाहनों के पहिए कीचड़ में धंस रहे हैं और बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं. कंकड़बाग क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र रहते हैं, जिन्हें सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कंकड़बाग और किदवईपुरी में भी अधूरे निर्माण से दिक्कत

कंकड़बाग थाना के पास सृष्टि अपार्टमेंट से अग्निशमन कार्यालय होते हुए जेपी सेनानी पथ तक सड़क जर्जर हो चुकी है. गड्ढों में पानी जमा है और सड़क पर कीचड़ फैला हुआ है. वहीं किदवईपुरी स्थित पीएंडटी कॉलोनी में भी नाला निर्माण जारी है, जिससे सड़क पर मिट्टी, ईंट और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है. राजीव नगर इलाके में भी नाला निर्माण अधूरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है.

विधायक बोले. सितंबर तक होगी सड़क की ढलाई

कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि भारी वाहनों के कारण पुराना नाला क्षतिग्रस्त हो रहा था. इसी वजह से मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत मजबूत आरसीसी नाले का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जेसीबी से सड़क को समतल कराया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके. सड़क की पक्की ढलाई सितंबर महीने में शुरू की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

स्थानीय निवासी रविकांत ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सड़क की हालत बेहद खराब है. पहले धूल और अब बारिश के कारण कीचड़ से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है. वहीं छात्रा नीतू सिंह ने कहा कि सड़क पूरी तरह खुदी होने के कारण लोग नाले के संकरे स्लैब से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन