Video: विधानसभा का घेराव करने निकले प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को पुलिस ने रोका, चितकोहरा गोलंबर पर लाठीचार्ज

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Jul 2025 2:13 PM

विज्ञापन
Patna News Police stopped Prashant Kishor and his supporters
लाठीचार्ज की तस्वीर

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां, विधानसभा का घेराव करने निकले प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को पुलिस ने चितकोहरा गोलंबर पर रोक दिया. इस दौरान समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना में जनसुराज के चीफ और उनके समर्थकों का जमकर बवाल देखने के लिए मिला. दरअसल, प्रशांत किशोर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें चितकोहरा गोलंबर के पास ही रोक दिया. इतना ही नहीं, समर्थकों पर लाठीचार्ज भी किया गया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की भी हुई. प्रशांत किशोर इस दौरान पूरी तरह से आक्रामक दिखें. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, जनसुराज के समर्थक भारी गुस्से में दिखे.

प्रशांत किशोर ने पूछे ये तीन सवाल…

इस दौरान प्रशांत किशोर की ओर से बताया गया कि, वे तीन मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले. उन्होंने तीन सवाल किया, जिसमें पहला सवाल था कि, सरकार की घोषणा के बावजूद गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपये क्यों नहीं मिले? दूसरा सवाल यह था कि, 3 डिसमिल जमीन दलित भूमिहीन परिवारों को क्यों नहीं मिली? आखिरी और तीसरा सवाल किया गया कि, भूमि सर्वेक्षण में भ्रष्टाचार पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है?

Also Read: Bihar Flood: वैशाली के इस गांव में बाढ़ का खतरा, घर छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन