Patna News: बहन के प्रेम-प्रसंग से खौल रहा था छोटू का खून, प्रेमी अफरोज को दी खौफनाक मौत की सजा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News: पटना में एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. उसने अफरोज को पहले समझाया कि उसकी बहन का साथ छोड़ दे. जब वो नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

Patna News: पटना के फुलवारीशरीफ स्थित मौलाबाग बगीचे में सोमवार की रात को एक युवक की हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था और मंगलवार को मृतक का शव सड़क पर रखकर लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया. वहीं अब इस हत्याकांड में बड़ा खुलासा पुलिस ने किया है. युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के भाई ने की है जो अपनी बहन के प्रेम-प्रसंग से इस कदर नाराज चल रहा था कि उसने बहन के प्रेमी को मौत की सजा दे डाली.

विज्ञापन

बगीचे में युवक को मारी गोली, पब्जी नहीं बल्कि प्रेम-प्रसंग थी वजह

मौलाबाग बगीचे में सोमवार को अफरोज नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. पहले इस मामले में लोगों ने पुलिस को बताया था कि बगीचे में बैठकर कुछ युवक पब्जी गेम खेल रहे थे और उसी विवाद में गोली मारकर अफरोज की हत्या कर दी गयी. लेकिन जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो मामला कुछ और निकला. पुलिस को पता चला कि गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी छोटू है. जिसकी बहन का प्रेम प्रसंग अफरोज से चल रहा था.

ALSO READ: दो ब्वॉयफ्रेंड के साथ लूटपाट करने निकली पटना की शादीशुदा लुटेरी, स्कूटी पर तीनों निकले और कर दिया बड़ा कांड

बहन के प्रेमी को समझाया, नहीं माना तो कर दिया मर्डर

अफरोज से अपनी बहन का प्रेम-प्रसंग छोटू को स्वीकार नहीं था. पहले उसने प्रेमी अफरोज को समझाया था कि वो उसकी बहन का साथ छोड़ दे. लेकिन जब प्रेमी अफरोज नहीं माना तो छोटू ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली और ताक लगते ही बगीचे में उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस छोटू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आरोपी के दोस्तों को उठा ले गयी पुलिस तो कटा बवाल

पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद तीन दोस्तों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की है. वहीं मंगलवार की देर शाम को मृतक अफरोज के घर नामजद आरोपियों के परिजन पहुंचे गए. अपने बेटे को छुड़ाने के लिए बयान देने का दबाव बनाया जिसके बाद दोनों पक्षों में बवाल हो गया. कुछ लोगों ने नामजद आरोपी के घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ भी किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिर स्थिति को संभाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन