पटना नगर निगम में फंड की किल्लत, कई योजनाएं अधर में लटके, मेयर सीता साहू सौपेंगी ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

रामचक बैरिया से हटाया जा रहा लीगेसी वेस्ट

Patna News: पटना शहर में सड़क, पेयजल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर पटना नगर निगम कार्य कर रहा है. हालांकि विभागीय स्तर पर राशि आवंटन की धीमी प्रक्रिया के कारण इन परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित हो रही है.

विज्ञापन

Patna News: (हिमांशु देव) पटना शहर में सड़क, पेयजल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर पटना नगर निगम (Patna Municipal Corporation) कार्य कर रहा है. हालांकि विभागीय स्तर पर राशि आवंटन की धीमी प्रक्रिया के कारण इन परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित हो रही है. पटना की मेयर सीता साहू आज विभाग को ज्ञापन सौंपकर लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग करेंगी. मेयर ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहा है, लेकिन पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण योजनाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है. उन्होंने बताया कि मंत्री से शेष राशि शीघ्र आवंटित करने की मांग की जाएगी, ताकि लीगेसी वेस्ट निष्पादन, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, सड़क और नाला निर्माण के साथ छठ घाटों के विकास जैसे जनहित से जुड़े कार्य समय पर पूरे किए जा सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन

फंड नहीं मिलने से कई परियोजनाएं प्रभावित

पटना नगर निगम

फंड की कमी के कारण फिलहाल नगर निगम की 16 बड़ी योजनाओं की गति प्रभावित हो रही है. इनमें रामचक बैरिया में लीगेसी वेस्ट निष्पादन का कार्य भी शामिल है, जिसे केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अक्टूबर तक पूरा किया जाना है. यह कार्य तीन एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है. इसके अलावा छह गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, रामचक बैरिया बाउंड्री वॉल, मंगल तालाब जीर्णोद्धार, वार्ड 62 में खेल मैदान निर्माण, वार्ड 36 में मल्टीपर्पस बिल्डिंग और सड़क-नाला निर्माण जैसी योजनाएं भी धीमी गति से चल रही हैं.

छठ घाटों से जुड़ी योजनाएं भी लंबित

नगर निगम की ओर से वर्ष 2021 से 2026 तक कार्तिक और चैती छठ घाटों के विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है. लेकिन फंड की कमी के कारण इन परियोजनाओं के कई कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं. मेयर ने कहा कि यदि समय पर राशि उपलब्ध नहीं कराई गई तो शहर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूरा होने में और देरी हो सकती है.

ALSO READ: NEET परीक्षार्थियों के लिए CM सम्राट का ऐलान, सरकारी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, बस करना होगा यह काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन