Patna news: पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी, दो हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़े
Published by : Ashish Jha Updated At : 27 Apr 2025 10:55 AM
दरभंगा हाउस (File)
Patna news: सूचना मिलते ही पटना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और 10 छात्रों को हिरासत में लिया. इसके अलावा, पुलिस ने हॉस्टल में छापेमारी की, जहां बम बनाने के सामग्रियों का भी पता चला.
Patna news: पटना. पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भारी बवाल देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि दो हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए, जिसके बाद छात्रों में जमकर बवाल मचा और मारपीट की भी खबर मिल रही है. दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई इस हिंसा ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. जानकारी अनुसार मिंटू और कैवेंडिश हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट और बमबाजी की घटना सामने आई.
दर्जन भर छात्रों को हिरासत में
इस बमबाजी के बाद से पटना यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है. पटना पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए. पटना की पीरबहोर थाने की पुलिस अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची थी. कहा जा रहा है कि पुलिस ने करीब दर्जन भर छात्रों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा, पुलिस ने हॉस्टल में छापेमारी की, जहां बम बनाने के सामग्रियों का भी पता चला. हॉस्टल के छात्रों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, अभी इसका पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पहले भी हुई बमबाजी
इससे पहले मार्च के महीने में भी पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था और उस वक्त भी बम पटके जाने की बात सामने आई थी. दरभंगा हाउस में उस वक्त बमबाजी की घटना सामने आई थी. बमबाजी की घटना के बाद छात्र दहशत में आ गए थे.
Also Read: Road in Bihar: बिहार को मिला एक और एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा नारायणी-गंगा कॉरिडोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










