ePaper

Patna News: बिहटा हुआ जाम मुक्त, जानें कैसे मिली शहर को लंबे जाम से निजात

Updated at : 16 Jan 2025 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bihta jam free

Bihta jam free

Patna News दानापुर डीएसप-2 पंकज मिश्रा ने बताया की बिहटा में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो, इसके लिए औरंगाबाद, अरवल, पालीगंज, और बिक्रम की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रकों को नौबतपुर होते हुए बिहटा सरमेरा की तरफ होकर मोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन

Patna News राजधानी पटना से सटे बिहटा के लोग जो कि हर रोज ट्रैफिक जाम को अपनी नियति मान बैठे थे. उनके लिए यह खबर राहत देने वाली है. बिहटा के लोग इन दिनों खाली सड़क देख कर आश्चर्य चकित हैं. शहर में कहीं भी जाम नजर नहीं आ रहा है, खास कर बिहटा चौरहा तो बिल्कुल सुनसान दिख रहा है.

सड़क पर गाड़ियां अब कछुआ की गति से नहीं, बल्कि सरपट दौड़ रही हैं. यह सब हुआ है कि पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा की गयी वैकल्पिक व्यवस्था के कारण. इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. इस बदलाव के कारण पटना-शाहाबाद को जोड़ने वाली मुख्य सड़क सहित बिहटा-औरंगाबाद और बिहटा-मनेर सड़क पर गाड़ियां फर्राटे भर रही हैं.

तीन प्वाइंट में समझें- कैसे मिली बिहटा को लंबे जाम से निजात

पटना-आरा रूट और बिहटा-औरंगाबाद रूट पर पिछले कई दिनों से ट्रकों की लंबी कतार देखने को मिल रही थी. बालू लदे हालात ऐसे थे कि ट्रकों की यह कतार कभी-कभी 50 किमी से ज्यादा लंबी हो जाती थी. इसका सबसे बड़ा कारण सड़कों का निर्माण कार्य है.

दरअसल, दानापुर से बिहटा के बीच एलिवेटेड सड़क का काम चल रहा है. वहीं, भोजपुर-छपरा मुख्य मार्ग के एक लेन पर पिछले कई दिनों से लगातार काम चल रहा है. इस सड़क के एक लेन पर ही गाड़ियां चलती हैं. इस वजह से बालू लदे ट्रकों के कारण लगने वाला जाम बिहटा तक पहुंच जाता है. जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस के तीनों जिले के डीएसपी देर रात तक यातायात व्यवस्था पर नजर बनाये हुए हैं.

ट्रकों का रूट बदला गया

दानापुर डीएसप-2 पंकज मिश्रा ने बताया की बिहटा में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो, इसके लिए औरंगाबाद, अरवल, पालीगंज, और बिक्रम की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रकों को नौबतपुर होते हुए बिहटा सरमेरा की तरफ होकर मोड़ा जा रहा है. उन्हें आरा, छपरा और पटना जाने की इजाजत नही है. बिहटा-कन्हौली-सरमेरा रोड पर पुलिस चेक पोस्ट बना कर पहले ट्रकों को एक लेन पर रोका जा रहा है. उसके बाद यातायात सामान्य होने पर धीरे-धीरे ट्रकों को छोड़ा जा रहा है. इससे पटना-आरा-छपरा रोड पर अचानक गाड़ियों का दबाव नहीं बन रहा है.

बिहार की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें…

जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, ताकी गाड़ियां नहीं करें ओवरटेक

जगह जगह पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है ताकि गाड़ियों को ओवरटेक करने से भी रोका जा सके. इसके अलावा रानीतालाब और कोइलवर पुल के पास भी पुलिस बैरियर लगा कर धीरे धीरे आगे बढ़ा रही है. हलाकि प्रसासन की की व्यवस्था से बिहटा से गुजरने वाले लोगो ने चैन की सांस ली है.कोइलवर – छपरा हाइवे में कोल्हरामपुर के पास सड़क निर्माण कार्य ख़त्म होने के बाद पूर्ण रूप से जाम से निजात मिल पायेगी.

दिन में ट्रकों की नो इंट्री

नये प्लान के अनुसार आरा-पटना रूट पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ट्रकों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है. इस रूट पर दिन में छोटी गाड़ियों की आवाजाही होगी, वहीं रात में बड़ी गाड़ियां बिना किसी जाम के अपने गंतव्य तक जा सकती हैं. मालूम हो कि महजाम की शुरुआत कोइलवर के कोल्हरामपुर से होती है. वहां निर्माण कार्य के कारण सड़क वन वे है. यहां दोनों तरफ से गाड़ियों को जबरन निकालने के चक्कर में जाम की विकट स्थिति उत्पन्न हो रही थी. अब वहां पुलिस की देख-रेख में गाड़ियों को एक-एक कर निकाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें.. School Closed: पटना में अभी बंद ही रहेंगे स्कूल, बढ़ी ठंड तो डीएम ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन