बैरिया बस स्टैंड में सरकारी बसों के गेट नंबर एक पर आने का विरोध, प्राइवेट बस चालकों ने शिफ्टिंग की मांग की

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना, अनुपम कुमार की रिपोर्ट – रामाचक बैरिया स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में अभी सरकारी बसों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन प्राइवेट बस चालकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Patna News:(अनुपम कुमार की रिपोर्ट) पटना, अनुपम कुमार की रिपोर्ट – रामाचक बैरिया स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में अभी सरकारी बसों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन प्राइवेट बस चालकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. बिहार स्टेट मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विरोध का कारण यह है कि जिला परिवहन पदाधिकारी ने प्राइवेट बस चालकों को सूचित किया कि गेट नंबर एक और उसके पीछे स्थित दो शेड के आसपास का क्षेत्र बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों के लिए आरक्षित किया जाएगा. इसके लिए पूरे क्षेत्र को लोहे की पाइप से घेरा जाएगा.

गेट नंबर एक की रणनीतिक अहमियत

उत्तर बिहार की प्राइवेट बसें अब तक गेट नंबर एक से ही प्रस्थान करती रही हैं. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, छपरा, सिवान, गोपालगंज, सहरसा आदि के लिए बसें यहीं से खुलती हैं. गेट नंबर एक होने के कारण यह मार्ग यात्रियों के लिए सबसे पहले आता है और इसी वजह से इस गेट पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहती है.

गेट नंबर दो और तीन पर शिफ्टिंग से चिंता

प्राइवेट बस चालकों का कहना है कि उन्हें गेट नंबर दो और तीन के पास शिफ्ट किया गया तो यात्रियों की संख्या में कमी हो सकती है. अधिकतर यात्री पहले सरकारी बस स्टैंड देखने के कारण सरकारी बसों में सवार हो सकते हैं. यही कारण है कि प्राइवेट बस चालकों और उनके यूनियन ने इसका विरोध शुरू किया है.

प्रतिनिधिमंडल सचिव से मिलेगा

चंदन कुमार ने बताया कि उनके संगठन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को परिवहन सचिव राजकुमार से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपकर मांग करेगा कि सरकारी बसों को गेट नंबर एक की बजाय गेट नंबर तीन के आसपास खड़ा किया जाए.

ALSO READ: लापरवाही: पटना रेलवे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शौचालय समेत कई सुविधाएं बदहाल, मरीज परेशान

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन