ePaper

पटना रिंग रोड के बगल में बनेगा नया बस स्टैंड, 20 जिलों के लोगों को आने-जाने में होगी सुविधा

Updated at : 15 Jan 2023 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना रिंग रोड के बगल में बनेगा नया बस स्टैंड, 20 जिलों के लोगों को आने-जाने में होगी सुविधा

पटना रिंग रोड के बगल में नये बस स्टैंड के निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा. इसमें कन्हौली में 13 एकड़ व परखोद्दीपुर पैनाठी में 37 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लोक वित्त समिति से अनुमति मिलने के बाद शुरू होगी.

विज्ञापन

प्रमोद झा, पटना: पटना से पश्चिम व दक्षिण जानेवाले लोगों की सुविधा के लिए बिहटा अंचल के कन्हौली में बननेवाले नये बस स्टैंड की जगह में बदलाव किया गया है. शेरपुर-कन्हौली के बीच बननेवाले पटना रिंग रोड के बगल में नया बस स्टैंड बनेगा. जानकारों के अनुसार पहले कन्हौली में बस स्टैंड बनने के प्रस्ताव से गांव में होनेवाले जमीन अधिग्रहण में अधिक घर होने से जगह में बदलाव किया गया है. कन्हौली से सटे परखोद्दीपुर पैनाठी गांव में जमीन अधिग्रहण कर नया बस स्टैंड बनेगा. नये बस स्टैंड के लिए 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण होना है. जिला प्रशासन की ओर से लोक वित्त समिति को प्रस्ताव भेजा गया है. समिति से अनुमति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू होगी.

कन्हौली में 13 व परखोद्दीपुर पैनाठी में 37 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

पटना रिंग रोड के बगल में नये बस स्टैंड के निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा. इसमें कन्हौली में 13 एकड़ व परखोद्दीपुर पैनाठी में 37 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लोक वित्त समिति से अनुमति मिलने के बाद शुरू होगी.

कन्हौली में अधिक घर प्रभावित होने से बदली जगह

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पहले कन्हौली में नये बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित था. बस स्टैंड के लिए जमीन अधिग्रहण वाले इलाके में अधिक घर होने से उन्हें ध्वस्त किया जाता. इस वजह से पटना रिंग रोड के बगल के इलाके में जमीन अधिग्रहण होना है. इसके लिए दो गांव कन्हौली व परखोद्दीपुर पैनाठी में जमीन अधिग्रहण का निर्णय लिया गया है. नगर विकास व आवास विभाग अधियाची विभाग है. अधियाचना आने के बाद जमीन अधिग्रहण होगा.

लोगों को मिलेगी सुविधा

नये बस स्टैंड का निर्माण होने से औरंगाबाद, सासाराम, आरा, बक्सर, अरवल, भभुआ, भोजपुर, गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण सहित 20 जिलों के आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी. बस स्टैंड में गेस्ट हाउस, कैंटीन, सुसज्जित हाॅल, झरना, पार्क, शॉपिंग माॅल, रेस्टोरेंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी.

Also Read: पटना में छह लेन के रिंग रोड का निर्माण शुरू, जमीन अधिग्रहण तेज, 2025 तक पूरा होने की है संभावना

क्या कहते हैं अधिकारी

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पहले से प्रस्तावित इलाके में अधिक स्ट्रक्चर हैं. पटना रिंग रोड के बगल के इलाके में बहुत कम स्ट्रक्चर हैं. इससे लोगों को परेशानी कम होगी. इसलिए कन्हौली व परखोद्दीपुर पैनाठी गांव में जमीन अधिग्रहण का काम लोक वित्त समिति की अनुमति मिलने के बाद होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन