Patna NEET Student Death: पप्पू यादव ने अमित शाह को लिखा लेटर, आधी रात हॉस्पिटल पहुंचकर सिस्टम पर उठाए थे सवाल

Updated:
विज्ञापन
Patna NEET Student Death: पप्पू यादव ने अमित शाह को लिखा लेटर, आधी रात हॉस्पिटल पहुंचकर सिस्टम पर उठाए थे सवाल

Patna NEET Student Death: पटना में नीट की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में सांसद पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा. सांसद ने पूरी घटना को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है. इससे पहले शनिवार को पप्पू यादव प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां उन्होंने सिस्टम पर सवाल खड़े किए थे.

विज्ञापन

Patna NEET Student Death: पटना में नीट की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में पप्पू यादव ने सीबीआई जांच की मांग की है. इसे लेकर उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है. पप्पू यादव से पहले वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भी केंद्र सरकार को लेटर लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी. इस बीच घटना को लेकर जांच तेज हो गई है, आज ही एसआईटी की टीम सहज सर्जरी नर्सिंग होम और प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची.

शनिवार को प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचे थे सांसद

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव शनिवार को प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने सिस्टम पर सवाल उठाया था. साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला भी बोला था. पप्पू यादव ने हॉस्पिटल पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था, डॉक्टर ने पुलिस को गलत रिपोर्ट दी. पीड़िता का सही समय पर इलाज करने के बदले उसे रेफर कर दिया गया. आखिर इतने बड़े अस्पताल की ऐसी क्या मजबूरी रही.

हॉस्टल संचालक पर जमकर बोला हमला

पप्पू यादव ने इस मामले को हॉस्पिटल, पुलिस और हॉस्टल माफिया का गठजोड़ बताया. साथ ही उन्होंने हॉस्टल संचालक पर भी जमकर हमला बोला. सांसद ने सवाल खड़े किए कि हॉस्टल का CCTV फुटेज सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? लड़की के कमरे को किसने साफ किया, सबूत किसने मिटाए? हॉस्टलों की मॉनिटरिंग क्यों नहीं होती? इस तरह कई सवाल पप्पू यादव ने उठाए.

मंत्री दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?

घटना को लेकर कई राजनीतिक नेताओं की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर आश्वासन दिए जा रहे हैं. मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, नीट छात्रा की हत्या में जो भी नेता या विपक्ष के लोग राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं, उनसे बाज आएं. बिहार सरकार ने SIT का गठन किया है. जो भी दोषी होगा उस अपराधी को ढूंढकर सजा दी जाएगी. अभी सब कुछ जांच के दायरे में है और जांच के बाद दूध का दूध, पानी का पानी होगा.

Also Read: Patna NEET Student Death: सहज सर्जरी नर्सिंग होम पहुंची SIT की टीम, रोहिणी आचार्य ने पूछा- कब मिलेगा इंसाफ?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन