शंभू हॉस्टल केस में सीबीआई का एक्शन, छात्रा का सामान और भाई का मोबाइल जब्त
Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है. टीम छात्रा के गांव पहुंचकर परिवार से पूछताछ की और उसका सामान और भाई का मोबाइल जब्त किया. परिजनों की मांग पर यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था.
Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली नीट छात्रा की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है. रविवार की सुबह करीब 9 बजे सीबीआई के आईजी और एसपी के नेतृत्व में 20 अफसरों की टीम पांच गाड़ियों से जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित छात्रा के गांव पहुंची.
आपके शहर में
परिजनों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ
सीबीआई की टीम ने किसी को भी भनक नहीं लगने दी और सीधे छात्रा के घर जा पहुंची. वहां मौजूद माता-पिता, भाई, भाभी और दादी से अलग-अलग कमरों में बैठाकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई. टीम ने हर छोटे-बड़े पहलू पर जानकारी जुटाई ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके. इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही और मीडिया को घर से दूर रखा गया.
भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान जब्त
जांच के बाद टीम अपने साथ छात्रा की किताबें, कॉपियां, कलम, कपड़े, बैग और यहां तक कि उसकी कैंची भी ले गई है. सीबीआई ने छात्रा के भाई का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी कॉल डिटेल और डेटा की जांच की जाएगी. सीबीआई के आने से ठीक एक रात पहले बिहार पुलिस की एसआईटी भी सामान लेने पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने उन्हें कुछ भी सौंपने से इनकार कर दिया था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अब तक क्या हुआ?
6 जनवरी को पटना के शंभू हॉस्टल में छात्रा बेहोश मिली थी, जिसकी 11 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई. बिहार पुलिस की जांच (SIT) से परिवार बिल्कुल संतुष्ट नहीं था और मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक प्रदर्शन हुए. भारी दबाव के बाद राज्य सरकार ने 31 जनवरी को सीबीआई जांच की सिफारिश की और अब दो दिन पहले ही सीबीआई ने केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की है.
इसे भी पढ़ें : बिहार की सड़कों में लगेगा ठेकेदारों का 70% पैसा, नए कायदे-कानूनों में बनेंगे रास्ते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए