पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को क्या मिला आदेश?

Updated:
विज्ञापन
पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को क्या मिला आदेश?

Patna NEET Student Case: पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है. अधिवक्ता एस.के.झा ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया. साथ ही पटना एसएसपी से रिपोर्ट भी मांगी गई है.

विज्ञापन

Patna NEET Student Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग की एंट्री हो गई है. मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है. मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार मामलों के जानकार मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा की ओर से बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दर्ज की गई थी.

इतने दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, मामले में सुनवाई करते हुए आयोग ने इसे बेहद गंभीर बताया. आयोग की तरफ से मामले में एसएसपी पटना को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही आठ सप्ताह के अंदर रिपोर्ट की मांग की गई है. छात्रा बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी थी, जो पटना कंकड़बाग के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी. छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मामला काफी गंभीर है.

आयोग की तरफ से कब होगी सुनवाई?

मामले के संबंध में मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने कहा कि शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियां बड़ी आपराधिक घटना की ओर इशारा करती है. उन्होंने माननीय आयोग से अवकाश-प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में मामले की निष्पक्ष औऱ उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, जिसपर आयोग ने सुनवाई करते हुए एसएसपी पटना को तलब किया है. आयोग में मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी.

रविवार को जहानाबाद पहुंची थी CBI टीम

मामले में सीबीआई की तरफ से जांच की जा रही है. रविवार को यह टीम जहानाबाद पहुंची थी. यहां छात्रा के परिजनों से घंटों पूछताछ की गई. साथ ही हर एंगल से जांच-पड़ताल की. जांच के बाद टीम अपने साथ छात्रा की किताबें, कॉपियां, कलम, कपड़े, बैग और यहां तक कि उसकी कैंची भी ले गई है.

सीबीआई ने छात्रा के भाई का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी कॉल डिटेल और डेटा की जांच की जाएगी. सीबीआई के आने से ठीक एक रात पहले बिहार पुलिस की एसआईटी भी सामान लेने पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने उन्हें कुछ भी सौंपने से इनकार कर दिया था.

Also Read: होली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन का ऐलान, अब मिलेगा कंफर्म टिकट

विज्ञापन
प्रीती दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन