पटना के दुल्हिन बाजार में घर से लापता युवक का अलगे दिन पेड़ से लटकता मिला शव
रोते-बिलखते परिजन
पटना के दुल्हिन बाजार में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया. युवक शुक्रवार शाम से लापता था और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था. पुलिस एफएसएल टीम के साथ मामले की जांच कर रही है.
Patna News : पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के नरमा गांव से बाहर शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान शब्जपुरा गांव निवासी बिर मांझी के 28 वर्षीय पुत्र नीरज मांझी के रूप में हुई है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार ग्रामीण शनिवार को नरमा गांव से बाहर निकले थे. इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटक रहे युवक के शव पर पड़ी. देखते ही देखते घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
शुक्रवार शाम से लापता था युवक
बताया जा रहा है कि नीरज मांझी शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था. परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर इधर-उधर भटकता रहता था. इसी कारण परिवार के लोग भी उसकी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते थे.
एफएसएल टीम कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर दुल्हिन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
दुल्हिन बाजार पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए