पटना जंक्शन पर यात्रियों का सामान उड़ाने वाले गिरोह के 7 बदमाश धराए, सात स्मार्टफोन बरामद

Updated:
विज्ञापन

पटना जंक्शन

पटना जंक्शन रेल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल, सामान और गहने चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चोरी के 7 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना. पटना जंक्शन रेल पुलिस ने ट्रेनों और रेल परिसर में यात्रियों का मोबाइल, सामान और गहने चोरी करने वाले गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के पास से यात्रियों से चोरी किये गये सात स्मार्टफोन बरामद किये गये हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपितों का पहले से आपराधिक इतिहास है और कई रेल थानों समेत अन्य थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं.

पुलिस को देखते ही भागने लगे सातों

रेल पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को जीआरपी की टीम पटना जंक्शन पर गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 4-5 के पश्चिमी छोर पर सात संदिग्ध युवक नजर आये. पुलिस टीम को देखते ही सभी भागने लगे.

जीआरपी ने पीछा कर सातों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से सात स्मार्टफोन बरामद हुए. जांच में सभी मोबाइल चोरी के होने की पुष्टि हुई.

ट्रेन में मौका मिलते ही करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे ट्रेन या रेल परिसर में मौका मिलते ही यात्रियों के मोबाइल, सामान और गहने चोरी करते थे. यात्रियों की भीड़ और ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान वे वारदात को अंजाम देते थे.

पुलिस के मुताबिक, चोरी के सामान को बेचकर मिलने वाले रुपये से आरोपित मादक पदार्थों का सेवन और जुआ खेलने में खर्च करते थे.

कई रेल थानों में दर्ज हैं केस

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खगड़िया निवासी राजीव कुमार, फुलवारीशरीफ निवासी मो. खुर्शीद, जहानाबाद निवासी पवन पाण्डेय, बाढ़ निवासी अमन कुमार, सालिमपुर निवासी राजा कुमार, जक्कनपुर निवासी मोहम्मद सोनू और बक्सर निवासी धमेन्द्र सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ पटना जंक्शन रेल थाना, बाढ़ थाना और गया रेल थाना समेत अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं. सभी पहले भी जेल जा चुके हैं.

जेल से बाहर आते ही फिर शुरू कर देते थे चोरी

रेल पुलिस के मुताबिक, आरोपित पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने दोबारा ट्रेनों और रेलवे परिसर में यात्रियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था. पुलिस अब बरामद मोबाइल के संबंध में शिकायतकर्ताओं की जानकारी जुटाने के साथ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन