Bihar News: पटना हाइकोर्ट में 21 फरवरी से फिजिकल सुनवाई, जानें सप्ताह में कितने दिन होगी वर्चुअल हियरिंग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Feb 2022 8:31 AM

विज्ञापन

पटना हाइकोर्ट में 21 फरवरी से फिर एकबार फिजिकल सुनवाई से शुरू होगी. इस बार सप्ताह में चार दिन पूर्ण रूप से फिजिकल सुनवाई की जायेगी और एक दिन वर्चुअल माध्यम से ही सुनवाई होगी.

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले कुछ दिनों से हाइकोर्ट में सुनवाई पूर्ण रूप से वर्चुअल चल रही थी. इस बार सप्ताह में चार दिन पूर्ण रूप से फिजिकल सुनवाई की जायेगी और सप्ताह में एक दिन वर्चुअल सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जायेगी.इस बीच कोविड को लेकर जारी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाएगा.

उक्त मामले को लेकर चीफ जस्टिस समेत पटना हाइकोर्ट के अन्य जजों के साथ हाइकोर्ट के तीनों अधिवक्ता संघों के पदाधिकारी शामिल शामिल हुए . मंगलवार को इस मामले को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी थी. इस बात की जानकारी देते हुए लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव राजीव कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि फिलहाल ई- पास धारियों को ही कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. इसके साथ ही कोविड को लेकर समय- समय पर जारी प्रोटोकॉल का पालन करना सभी को अनिवार्य होगा.

हाइकोर्ट के रज्ट्रिरार जनरल द्वारा छह फरवरी को जारी सर्कुलर के आलोक में मंगलवार से हाइकोर्ट का कार्यालय अपनी पूरी क्षमता के अनुसार 10 से पांच बजे तक शुरू हो गया . रज्ट्रिरार जनरल ने पत्र में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि सभी लोग आठ फरवरी से पूरी क्षमता के साथ अपना काम शुरू कर दें .वहीं पत्र में कहा गया था कि कार्यालय आने वाले सभी लोग कोविड गाइडलाइंस का पालन करेंगे .

Also Read: Bihar News: 14 फरवरी से फिर लगेगा सीएम नीतीश का जनता दरबार, समाज सुधार अभियान 22 फरवरी से होगा शुरू

कोर्ट ऑफिसर को नियमित रूप से कोर्ट के कार्यालयों का उचित तरीके से सैनेटाइजेशन सुनश्चिति करने को कहा गया है. कोर्ट के परचेज सेल को कोर्ट के सेक्शन्स, डिपार्टमेंट्स, सेल में मास्क व सैनेटाइजर वितरण की व्यवस्था करने को कहा गया है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन