पटना के पांचूचक में गांजा तस्करी का खुलासा, 16.481 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी और जब्त गांजे की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News : पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है. पांचूचक में छापेमारी कर 16.481 किलो गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं. एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Patna News : पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पांचूचक में छापेमारी कर 16.481 किलो गांजा बरामद किया. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे सामान भी बरामद किए गए.

विज्ञापन

कमरे से गांजा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत सामान बरामद

सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली थी कि पांचूचक स्थित किराए के मकान में रहने वाला अखिलेश मिश्रा गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष और पुलिस टीम ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान अखिलेश मिश्रा उर्फ पंडित जी को गिरफ्तार किया गया. उसके कमरे की तलाशी लेने पर 16.481 किलो गांजा, एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन छोटे तराजू, एक कैलकुलेटर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

Also Read : दानापुर में चोरी की दो बाइक मोडिफाई करते चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बरामद

छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचता था गांजा

सिटी एसपी पश्चिमी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अखिलेश मिश्रा गांजा के छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर उसकी बिक्री करता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और इस तस्करी में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

Also Read : राजधानी में 18 से 20 सितंबर तक लगेगी पटना कलम पेंटिंग्स प्रदर्शनी, 60 से अधिक कलाकारों की कृतियां होंगी प्रदर्शित

एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार अखिलेश मिश्रा उर्फ पंडित जी शहबाजपुर, बिहटा का निवासी बताया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Also Read : राजधानी में 18 से 20 सितंबर तक लगेगी पटना कलम पेंटिंग्स प्रदर्शनी, 60 से अधिक कलाकारों की कृतियां होंगी प्रदर्शित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन