पटना में साइबर ठगी का बड़ा खेल, बिना एटीएम और नेट बैंकिंग के खाते से उड़ गए लाखों

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना में साइबर ठगों ने बैंकिंग सुरक्षा को धता बताते हुए बिना एटीएम कार्ड और नेट बैंकिंग के ही खाते से 2.62 लाख रुपये उड़ा लिए. कुम्हरार की रहने वाली पीड़िता को बैंक में जानकारी मिलने के बाद इस ठगी का पता चला और उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अनजान लिंक व कॉल से सतर्क रहने की अपील की है.
Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
राजधानी पटना में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि बिना एटीएम कार्ड और बिना नेट बैंकिंग के भी लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये की निकासी हो रही है. साइबर थाना में एक साथ चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे बैंकिंग सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
बिना एटीएम और नेट बैंकिंग के खाते से उड़े लाखों
कुम्हरार की रहने वाली नुपुर के खाते से 2.62 लाख रुपये की निकासी हो गई. पीड़िता के पास न तो एटीएम कार्ड था और न ही वह नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करती है. इसके बावजूद साइबर अपराधियों ने उसके खाते से नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे निकाल लिए.
बैंक पहुंचने पर हुआ खुलासा, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
नुपुर जब बैंक पहुंची और खाते से पैसे निकालने की कोशिश की, तो उसे पता चला कि पहले ही 2.62 लाख रुपये की निकासी हो चुकी है. बैंक कर्मचारियों से जानकारी मिलने के बाद उसने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
बैंक पहुंचने पर हुआ खुलासा, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
बिहटा निवासी रीना शर्मा के खाते से भी 3.11 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई. खास बात यह है कि उन्हें किसी तरह का ओटीपी तक नहीं मिला और न ही उन्होंने किसी से अपनी बैंकिंग जानकारी साझा की थी, फिर भी उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए.
अचानक मैसेज से खुली चोरी की पोल
नौबतपुर के धीरज कुमार को अचानक मोबाइल पर लगातार पैसे निकासी के मैसेज आने लगे. कुछ ही देर में उनके दो अलग-अलग खातों से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए. घटना के बाद उन्होंने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया.
व्हाट्सएप लिंक से मोबाइल हैक, 1.11 लाख की ठगी
पुनपुन के संतोष कुमार के व्हाट्सएप पर भेजे गए एक लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. इसके बाद साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए उनके खाते से 1.11 लाख रुपये उड़ा लिए.
साइबर थाना में बढ़े मामले, पुलिस जांच में जुटी
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साइबर थाना पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है.
ALSO READ: पटना के फुलवारी शरीफ में दो गुटों की हिंसक भिड़ंत, सड़क पर चले तलवार-चाकू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










