पटना: बैरिया बस स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने की साजिश रच रहे 17 पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News : पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड से पुलिस ने 17 पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया. आरोप है कि सभी भूमाफियाओं के लिए जमीन पर कब्जा कराने की साजिश रच रहे थे. पुलिस ने तीन कट्टा, चार कारतूस, तीन वाहन और 16 मोबाइल बरामद किए.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से 17 पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी कथित रूप से भूमाफियाओं के लिए बैरिया बस स्टैंड स्थित 31 कट्ठा और 16 कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा कराने, बाउंड्री निर्माण के दौरान सुरक्षा देने तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने इनके पास से तीन कट्टा, चार कारतूस, तीन चारपहिया वाहन और 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार पांच जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न थाना क्षेत्रों के पेशेवर अपराधी रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड में हथियारों के साथ जुटे हुए हैं. सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 17 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पटना समेत कई जिलों के हैं आरोपी

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकास कुमार, मो. आलम, अमित कुमार, आनंद कुमार, अमन कुमार, अजित कुमार, रोहित कुमार, राजवीर कुमार सिंह, शुभम कुमार, निलेश कुमार, विशाल कुमार, गौतम कुमार, रोहित कुमार, मणिकांत कुमार, बिट्टू कुमार, सोनू कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है. इनमें अधिकांश आरोपी पटना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जबकि कुछ नालंदा, रोहतास और झारखंड के धनबाद जिले के निवासी हैं.

हथियार, वाहन और मोबाइल जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन कट्टा, चार कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट डिजायर, एक एक्सयूवी-500, 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक कीपैड मोबाइल बरामद किया. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं.

Also Read: पटना में DSP ऑफिस के सामने 37 करोड़ की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 17 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लग्जरी गांड़ियां बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन