पटना में फिर हुआ एनकाउंटर, मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने मारी गोली

Patna Crime (सांकेतिक तस्वीर)
Patna Crime: बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां फिर एनकाउंटर हुआ. पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधी के पैर में गोली मारी.
Patna Crime: पटना में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में राजधानी पटना में फिर पुलिस ने अपराधी का एनकाउंटर किया. दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है. इधर, पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि, 28 जून को रानी तालाब थाना क्षेत्र में 5 अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखा कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग भी की गई थी. जिसमें एक युवक जख्मी हो गया था. इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी.
चकमा देकर भाग रहा था अपराधी
जिसके बाद मामले का खुलासा करते हुए दो अपराधियों सूरज कुमार और आलोक कुमार को गिरफ्तार किया गया था. इसके साथ ही अन्य अपराधियों के लिए छापेमारी की जा रही थी. इधर, एनकाउंटर को लेकर बताया गया कि, गिरफ्तार अभियुक्त सूरज कुमार के बयान के आधार पर लूट में प्रयुक्त हथियार और कारतूस की बरामदगी के लिए सरैया के पास 13 जुलाई की रात करीब साढ़े 12 बजे खोजबीन किया जा रहा था, इसी बीच अभियुक्त सूरज कुमार पुलिस को चकमा और धक्का देकर भागने लगा.
सूरज के पैर में लगी गोली
इस दौरान पुलिस ने सूरज को रूकने के लिए बोला लेकिन, वह अंधेरा का फायदा उठाकर भाग रहा था. इसी बीच पुलिस बल द्वारा फायर किया गया, जिसमें अपराधी सूरज कुमार के पैर में गोली लगने के कारण वह जख्मी हो गया. जख्मी अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए पीएचसी बिक्रम भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एम्स, पटना भेजा गया है. सूरज कुमार के निशानदेही पर बरामद देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के संदर्भ में रानी तालाब थाना में कांड दर्ज करते हुए आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
गोपाल खेमका मर्डर केस में हुआ था एनकाउंटर
बता दें कि, पटना पुलिस ने इससे पहले गोपाल खेमका मर्डर केस में एनकाउंटर किया था. पुलिस ने एक आरोपी विकास उर्फ राजा को ढेर कर दिया था. देर रात पौने तीन बजे के करीब पटनासिटी के मालसलामी थाना से करीब 2 किलोमीटर दूर पीर दमरिया घाट के पास पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हुई थी. जिसमें पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा (29 वर्ष) को ढेर कर दिया था.
एक्शन मोड में पटना पुलिस
बता दें कि, पटना पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे. लेकिन, पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है. एक के बाद एक एनकाउंटर किए जा रहे हैं. पहले मालसलामी थाना क्षेत्र में तो वहीं अब रानी तालाब थाना क्षेत्र में एनकाउंटर के बाद अपराधियों के बीच खौफ का माहौल कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










