पटना: दुल्हिन बाजार में 24 साल से फरार 5 आरोपी गिरफ्तार, 2002 के मारपीट-चोरी मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

Patna News

रानीतालाब थाना पुलिस ने 2002 के मारपीट और चोरी के मामले में 24 साल से फरार चल रहे पांच आरोपियों को राजीपुर गांव से गिरफ्तार किया है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिला के रानीतालाब थाना पुलिस ने पुराने लंबित मामलों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 24 वर्षों से फरार चल रहे मारपीट और चोरी मामले के पांच आरोपियों को राजीपुर गांव से गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी वर्ष 2002 में दर्ज मामले के बाद से पुलिस की पकड़ से बाहर थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

2002 में दर्ज हुआ था मारपीट और चोरी का मामला

पुलिस के अनुसार वर्ष 2002 में रानीतालाब थाना क्षेत्र के राजीपुर गांव में मारपीट और चोरी की घटना हुई थी. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले में शोभा पासवान, संत पासवान, बिहारी पासवान, शोभनाथ पासवान और विनोद पासवान को आरोपी बनाया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे.

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तेज की कार्रवाई

लंबे समय तक अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण न्यायालय की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी किया गया था. इसी बीच रानीतालाब थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पांचों आरोपी राजीपुर गांव स्थित अपने घरों में छिपे हुए हैं.

गुप्त सूचना पर छापेमारी, पांचों आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीपुर गांव में छापेमारी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पुराने लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी है.

गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.

Also Read : पटना: दुल्हिन बाजार में 24 साल से फरार 5 आरोपी गिरफ्तार, 2002 के मारपीट-चोरी मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस की छापेमारी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन