पटना: 23 अगस्त को फुलवारी शरीफ में 3 घंटे ट्रैफिक रहेगी डायवर्ट, शाम 6 से रात 9 बजे तक इन रूटों पर रोक
Patna Treffic update
23 अगस्त को फुलवारी शरीफ स्थित श्री देवी स्थान काली मंदिर में होने वाले श्रावणी पूजा महोत्सव के मद्देनजर पटना जिला की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
आपके शहर में
Patna Treffic Update : पटना जिला के फुलवारी शरीफ स्थित श्री देवी स्थान काली मंदिर में 23 अगस्त को होने वाले श्रावणी पूजा महोत्सव को लेकर रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा. श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इस दौरान अनिसाबाद गोलंबर से फुलवारी शरीफ, एम्स गोलंबर और खगौल की ओर कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने वाले अनावश्यक और गैर-स्थानीय वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.
पटना से बिहटा जाने वालों को लेना होगा वैकल्पिक रूट
पटना से बिहटा की ओर जाने वाले वाहनों को जगदेव पथ और चितकोहरा गोलंबर होते हुए एयरपोर्ट, डुमरा चौक और आगे के निर्धारित मार्गों से जाने की सलाह दी गयी है. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से फुलवारी शरीफ होकर बिहटा जाने से बचने की अपील की है.
बिहटा से पटना आने वाले वाहन इस रास्ते से जाएं
बिहटा की ओर से पटना आने वाले वाहन एम्स गोलंबर से खगौल, दानापुर और नहर रोड होते हुए बेली रोड या बोरिंग रोड की ओर जा सकेंगे. भीड़ और जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.
एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को रहेगी छूट
यातायात प्रतिबंध एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस वाहन, सरकारी वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर लागू नहीं होगा. यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि पूजा महोत्सव के दौरान अनावश्यक रूप से संबंधित मार्गों पर वाहन लेकर नहीं निकलें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
यातायात नियंत्रण कक्ष: 9470630615
Also read : पटना के दुल्हिन बाजार में BSc नर्सिंग के 90% स्टूडेंट फेल, चाणक्या कॉलेज के खिलाफ छात्रों ने SH-2 किया जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए