पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने शुरू की सत्र नियमित करने की तैयारी, इस दिन से भरे जाएंगे PG के परीक्षा फॉर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2023 12:30 AM
पीपीयू प्रशासन ने बीपीएड सत्र 2021-23 के प्रथम वर्ष का परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर 28 जनवरी से तीन फरवरी तक परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के भर सकते हैं.
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने पीजी सत्र को भी नियमित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ महेश मंडल ने पीजी थर्ड एवं फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा के लिए फाॅर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीजी थर्ड सेमेस्टर 2021-2023 एवं फोर्थ सेमेस्टर 2020-2022 के स्टूडेंट्स परीक्षा फॉर्म यूनिवर्सिटी के पोर्टल ppuponline.in पर जाकर भर सकते है. बिना विलंब शुल्क के साथ 28 जनवरी से तीन फरवरी तक भरे जायेंगे. 100 रुपये विलंब के साथ छह फरवरी तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं. दोनों कोर्स की प्रायोगिक परीक्षा अपने-अपने पीजी विभाग में होगी. इसके लिए जल्द ही पीपीयू की ओर से तिथि निर्धारित की जायेगी.
थर्ड सेमेस्टर के लिए परीक्षा शुल्क 900 रुपये
पीजी थर्ड सेमेस्टर के सामान्य व बीसी टू के अभ्यर्थी 900 रुपये एवं बीसी वन तथा एससी-एसटी कोटि के अभ्यर्थी 700 रुपये और 100 रुपये विलंब शुल्क के रूप में देने होंगे. फोर्थ सेमेस्टर के सामान्य व बीसी टू कोटि के अभ्यर्थी 1800 रुपये, बीसी वन एवं एसटी-एससी कोटि के अभ्यर्थी 1600 रुपये जमा करेंगे.
28 से भरा जायेगा बीपीएड प्रथम वर्ष का परीक्षा फार्म
पीपीयू प्रशासन ने बीपीएड सत्र 2021-23 के प्रथम वर्ष का परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर 28 जनवरी से तीन फरवरी तक परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के भर सकते हैं. 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ छह फरवरी तक फार्म भर सकते हैं. सामान्य व बीसी टू कोटि के अभ्यर्थियों को 4320 रुपये व बीसी वन और एससी-एसटी कोटि के अभ्यर्थी को 2340 रुपये जमा करने होंगे. निर्धारित तिथि के बाद विलंब शुल्क के रूप में 500 रुपये अतिरिक्त लिये जायेंगे.
31 को होगी मेडियेशन पेपर की परीक्षा
पीपीयू ने बीए एलएलबी दूसरे वर्ष के मेडियेशन पेपर की परीक्षा की तिथि घोषित की है. परीक्षा नियंत्रक डॉ महेश मंडल ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र टीपीएस कॉलेज में अभ्यर्थी अपने मेडियेशन पेपर की परीक्षा देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










