छात्रों के लिए अच्छी खबर, पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन, जानें कैसे करें अप्लाई

पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. पटना यूनिवर्सिटी के सत्र 2020-21 में एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरु हो रही है.
पटना : पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. पटना यूनिवर्सिटी के सत्र 2020-21 में एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरु हो रही है. वहीं, पीयू का नया सत्र कोविड-19 के कारण लगभग डेढ़ माह की देरी से 24 अगस्त को शुरू होगा. इससे पहले एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी. स्नातक, स्नातकोत्तर, सेल्फ फाइनेंस, वोकेशनल आदि सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 20 जून तक किये जा सकते हैं. इसके बाद 28 जून से प्रवेश परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा जो 18 जुलाई तक चलेगा.
बता दें कि स्नातकोत्तर के सामान्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, जबकि एमबीए में कैट के स्कोर कार्ड पर इंटरव्यू के माध्यम से एडमिशन होगा. वहीं, स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के जरिये होगा. इसका भी शेड्यूल पीयू के वेबसाइट पर देख सकते हैं. पीयू ने अभी एलएलबी का शेड्यूल जारी नहीं किया है. एलएलबी की प्रवेश परीक्षा की तिथि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति मिलने के बाद जारी की जायेगी. रि-एडमिशन एक से 31 जुलाई तक होगा. कोटा के तहत एडमिशन 20 अगस्त तक होगा. कैजुअल वैकेंसी पर अंतिम एडमिशन 15 सितंबर तक होगा. इंडक्शन मीट 17 से 22 अगस्त के बीच आयोजित होगा. क्लास 24 अगस्त से शुरू हो जायेगा.
पीयू ने हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया में नयी पहल शुरू कर दी है. यह पहल सत्र 2020-21 के एकेडमिक सत्र से लागू हो रहा है. अब स्टूडेंट्स को ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म के दौरान ही हॉस्टल लेना है या नहीं, यह कॉलम क्लिक करना होगा. टेस्ट के बाद तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार ही हॉस्टल भी आवंटित किया जायेगा. एडमिशन के साथ-साथ स्टूडेंट्स को हॉस्टल भी आवंटित कर दिये जायेंगे. इसलिए डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो एनके झा ने कहा कि एडमिशन फॉर्म भरने के दौरान स्टूडेंट्स को हॉस्टल के कॉलम में भी चिन्ह लगा देना है. जिस प्रकार एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता है उसी प्रकार मेरिट में आने और हॉस्टल के लिए निशान लगाने वाले स्टूडेंट्स को तुरंत हॉस्टल आवंटित कर दिया जायेगा. स्टूडेंट्स को अब अलग से सिफारिश या किसी को कहने की जरूरत नहीं है.
स्टूडेंट्स 30 अप्रैल से 20 जून तक http://puonline.co.in/https://www.patnauniversity.ac.in/ पर जाकर पीयू कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (पीयूसीइटी) के लिए फॉर्म भर सकते हैं. टेस्ट के लिए एक कॉमन फॉर्म पीयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरना होगा. इसके लिए परीक्षा फीस 300 रुपये देने होंगे. अगर आप साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स इन तीनों संकाय में आवेदन देना चाहते हैं, तो आपको हर संकाय के लिए 300-300 रुपये देने होंगे. यानी तीनों संकाय के लिए 900 रुपये. चाहे जितने भी कॉलेज ऑप्शन में रखें, यह फीस इतनी ही रहेगी. अलग-अलग परीक्षा फीस नहीं देना होगी.
सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन : 30 अप्रैल से 20 जून तक
एडमिशन की तिथि : एक जुलाई से 14 अगस्त तक
इंडक्शन मीट : 17 से 22 अगस्त
सत्र की शुरुआत : 24 अगस्त से
प्रवेश परीक्षाओं की तिथि
स्नातकोत्तर वोकेशनल पाठ्यक्रम
एमए इन क्रिमिनोलॉजी 14 जुलाई
एमए इन रूरल स्टडीज 18 जुलाई
एमएससी बायोकेमेस्ट्री 02 जुलाई
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 03 जुलाई
एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस 04 जुलाई
मास्टर इन सोशल वर्क 05 जुलाई
एमसीए 18 जुलाई
एमए इन वीमेंस स्टडीज 06 जुलाई
एमए इन जर्नलिज्म 03 जुलाई
एमलिस 08 जुलाई
एमए इन म्यूजिक 01 जुलाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajat Kumar
Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




