Nowcast Bihar : बिहार के इन 5 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Jun 2025 2:38 PM
सांकेतिक तस्वीर
Nowcast Bihar : पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के 5 जिलों में मौसम का हाल बिगड़ सकता है. ऐसे मौसम में लोगों को सर्तक रहने को कहा गया है.
Nowcast Bihar : पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों के मौसम को लेकर तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि ईस्ट चंपारण, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, रोहतास और नवादा में अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मेघगर्जन, ठनका गिरने, तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है. ऐसे मौसम में अगर आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी मजबूत मकान में शरण लें. किसान को ऐसे मौसम में खेत में न जाने को कहा गया है.

1 और 2 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जुलाई महीने की शुरुआत में बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज अलग रह सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 1 और 2 जुलाई को बक्सर, कैमूर, आरा, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, बेगूसराय, शेखपुरा, और नवादा में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात, मेघगर्जन और भारी बारिश की संभावना है.
इसके अलावा वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण और गोपालगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

सोमवार को इन जिलों के लोग रहें सावधान
मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने और ठनका
गिरने की संभावना है. बिहार के जिन जिलों को लेकर यह अलर्ट जारी हुआ है उनमें सुपौल,अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पटना और गया समेत 19 जिलों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा रोहतास, औरंगाबाद में सिर्फ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










