छठे चरण का नामांकन हुआ शुरू

Updated at : 30 Apr 2024 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
छठे चरण का नामांकन हुआ शुरू

छठे चरण में पहले दिन राधामोहन सिंह, लवली आनंद व वीणा देवी सहित छह ने किया नामांकन दाखिलचौथे चरण में 55 उम्मीदवार मैदान में, मुंगेर में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस संवाददाता,पटनाबिहार में छठे चरण की आठ लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों के दाखिल करने का काम सोमवार से आरंभ हो गया. राज्य की इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में पूर्वी चंपारण, शिवहर और वैशाली में कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों में प्रमुख रूप से पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह, शिवहर लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी लवली आनंद और वैशाली लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (आर) प्रत्याशी वीणा देवी शामिल हैं.

विज्ञापन

छठे चरण में पहले दिन राधामोहन सिंह, लवली आनंद व वीणा देवी सहित छह ने किया नामांकन दाखिल

चौथे चरण में 55 उम्मीदवार मैदान में, मुंगेर में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस संवाददाता,पटना

बिहार में छठे चरण की आठ लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों के दाखिल करने का काम सोमवार से आरंभ हो गया. राज्य की इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में पूर्वी चंपारण, शिवहर और वैशाली में कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों में प्रमुख रूप से पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह, शिवहर लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी लवली आनंद और वैशाली लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (आर) प्रत्याशी वीणा देवी शामिल हैं. छठे चरण में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महारागंज लोकसभा की सीटें शामिल हैं. इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों को नामांकन करने की अंतिम तिथि छह मई निर्धारित की गयी है जबकि सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नौ मई तक प्रत्याशियों के नाम वापसी का अंतिम तिथि निर्धारित है. छठे चरण में बिहार की आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान 25 मई को कराया जायेगा.

चौथे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों में 55 प्रत्याशी मैदान में

चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है. अब इन पांच लोकसभा क्षेत्रों में कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसमें दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में आठ, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 13, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 12, बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में 10 और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी शामिल हैं.

पांचवें चरण में आचार्य रोहिणी व शिवचंद्र राम ने किया नामांकन

पांचवें चरण के नामांकन के दूसरे दिन पांच लोकसभा क्षेत्रों में मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर (अजा) लोकसभा क्षेत्रों में कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसमें सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी आचार्य रोहिणी और हाजीपुर (अजा) लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन