विधान परिषद में नोक-झोंक आप ‘थेथर’ तो आप ‘भोथर’

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधान परिषद की दूसरी पाली में मंगलवार को गैर सरकारी संकल्प पेश होने के दौरान हास-परिहास हुआ.

विज्ञापन

पटना. विधान परिषद की दूसरी पाली में मंगलवार को गैर सरकारी संकल्प पेश होने के दौरान हास-परिहास हुआ. राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को जहां ‘थेथर’ बताया वहीं, बिजेंद्र यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को ‘भोथर’ कह दिया. उन दोनों मित्रों के बीच हास-परिहास को लेकर पूरा सदन हंस रहा था. इस बीच मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भले ही दोनाें मित्र हों, लेकिन इस तरह की भाषा सदन में नहीं होनी चाहिए. अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रस्ताव रखा था कि समस्तीपुर जिला के कल्याण प्रखंड के मालीनगर ग्राम पंचायत में कब्रिस्तान की चहारदीवारी का जीर्णोद्धार कराया जाये. इस पर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह का प्रस्ताव नहीं है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन