एनडीए में कोई विरोध नहीं : चिराग पासवान

Updated:
विज्ञापन
एनडीए में कोई  विरोध नहीं : चिराग पासवान

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए के भीतर कोई विरोध नहीं है. बिहार में विकास हुआ है. अब इससे आगे निकलने की योजना होनी चाहिए. बिहार को फर्स्ट बनना है.

विज्ञापन

पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए के भीतर कोई विरोध नहीं है. बिहार में विकास हुआ है. अब इससे आगे निकलने की योजना होनी चाहिए. बिहार को फर्स्ट बनना है. इस अभियान में लोजपा बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट योजना पर काम कर रही है. रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चिराग ने कहा कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. एनडीए के भीतर कहीं कोई विरोध नहीं है. उहोंने कहा कि उनकी पार्टी सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी कर रही है. जिन सीटों पर सहयोगी दल के उम्मीदवार होंगे, वहां उन्हें पार्टी कार्यकर्ता मदद करेंगे.

बाकी पर अपने उम्मीदवार होंगे. बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट महारैली यात्रा के तीसरे चरण मे रविवार को पार्टी के पटना जिला के जिला से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश–खरोश के साथ आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ब��हार फर्स्ट- बिहारी फर्स्ट महारैली की तैयारी में जुट जाने का आहवान किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व विधायक ओम प्रकाश पासवान के पुत्र परशुराम पासवान ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन