वाॅलीबॉल खिलाड़ी से छेड़छाड़ मामले में नहीं दर्ज हुई एफआइआर

Updated:
विज्ञापन

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी से छेड़छाड़ मामले में आरोपित बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में बतौर कोच प्रतिनियुक्त दारोगा संजय कुमार के खिलाफ शनिवार को एफआइआर दर्ज नहीं हुई.

विज्ञापन

पटना़ पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी से छेड़छाड़ मामले में आरोपित बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में बतौर कोच प्रतिनियुक्त दारोगा संजय कुमार के खिलाफ शनिवार को एफआइआर दर्ज नहीं हुई. इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता वॉलीबॉल खिलाड़ी एफआइआर दर्ज कराने के लिए उपस्थित नहीं हुई और न ही उसने आवेदन दिया. साथ ही उसने न तो एएसपी सदर स्वीटी सेहरावत और न ही कंकड़बाग थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर से संपर्क किया. इसके कारण फिलहाल एफआइआर दर्ज नहीं की गयी है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि एफआइआर करने के लिए पीड़िता उपस्थित नहीं हुई हैं. उन्हें आरोपित दारोगा पर कार्रवाई के लिए पत्र मिला है. लेकिन वे दूसरे जिले के हैं, इसलिए वे उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर सकते हैं. अगर पीड़िता आवेदन देती है तो एफआइआर दर्ज कर सबंधित पुलिस पदाधिकारी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. एएसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि उन्हें एफआइआर करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन पीड़िता की ओर से नहीं मिला है. विदित हो कि वॉलीबॉल की महिला खिलाड़ी ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में प्रतिनियुक्त दारोगा संजय सिंह उर्फ सोनू पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. इस संबंध में उसने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन को इसकी जानकारी दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन