ePaper

Video: अपने पिता नीतीश कुमार के लिए निशांत की अपील, देखिए कैमरे के सामने सीएम के लिए क्या कुछ बोले...

Updated at : 17 Jan 2025 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
nitish kumar son nishant

नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत (File)

Video: नीतीश कुमार के कामों की तारीफ करते हुए उनके बेटे निशांत ने वोट करने की अपील की है. जानिए क्या बोले सीएम के लिए...

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजकीय सम्मान समारोह में शामिल होने बख्तियारपुर पहुंचे तो मीडिया से भी बातचीत की. आगामी बिहार चुनाव को लेकर भी निशांत ने अपील की है. अपने पिता के काम को लेकर भी बयान दिया है. क्या राजनीति में भी वो आएंगे, इसका जवाब भी उन्होंने अपने ही अंदाज में दिया.

बख्तियारपुर पहुंचे नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर में स्वतंत्रा सेनानियों की स्मृति में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. खुद सीएम नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम नीतीश कुमार के पिता और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह समेत अन्य कई स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में यहां राजकीय समारोह का आयोजन हुआ था. सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने भी अपने दादा समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया.

ALSO READ: तेजस्वी यादव सर्किट हाउस में सीक्रेट डील कर रहे? JDU का दावा- CCTV में सब कैद हो रहा, खुलासा होगा

नीतीश कुमार के लिए क्या बोले निशांत…

इस दौरान मीडिया से बातचीत में निशांत ने कहा कि मैं नये साल में पहली बार मीडिया के सामने बात कर रहा हूं. ये चुनावी साल है. बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं. हो सके तो पिताजी और उनकी पार्टी को जनता वोट करे और फिर से लाए. उन्होंने अच्छा काम किया है. वहीं जब निशांत से पूछा गया कि क्या वो भी राजनीति में आएंगे तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि आपको सब पता है फिर भी…

दादाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे निशांत

बता दें कि 17 जनवरी को राजकीय समारोह का आयोजन यहां किया जाता है. इस पार्क में नीतीश कुमार के पिता कविराज राम लखन सिंह बैद्य समेत अन्य कई स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं. आज शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ यहां पहुंचे और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके नमन किया. यहां पहुंचे सीएम के पुत्र निशांत कुमार ने कहा कि उनके दादाजी स्वतंत्रता सेनानी रहे और जेल भी गए. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वो यहां पहुंचे थे.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन