Bihar Politics : महज 72 घंटे! नीतीश के इस्तीफे की तैयारी? एक्टिव हुए निशांत

Updated:
विज्ञापन

इस्तीफे की तैयारी में Nitish Kumar, निशांत हुए एक्टिव

Nitish Kumar resignation news : बिहार की राजनीति से दूर रहने वाले निशांत काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. 72 घंटे में नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि निशांत कुमार की सक्रियता और NDA की बैठक ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. आज भी उन्‍होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

विज्ञापन

Nitish Kumar resignation news : बिहार की राजनीति में सत्ता के हस्तांतरण की उलटी गिनती शुरू हो गई है. अब बिहार की सत्ता जेडीयू के हाथों से निकल कर बीजेपी के पाले में जाने वाली है. इसकी गहमागहमी देखे जा सकती है. बिहार की राजनीति में एक बार फिर से सक्रियता देखी जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि महज 72 घंटों में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विधान परिषद के सदस्यता से इस्तीफा देने वाले हैं. ऐसे में उनके बेटे निशांत कुमार सक्रियता बढ़ी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Power Transfer का काउंट डाउन शुरू

वैसे तो निशांत कुमार बिहार की राजनीति से कोसों दूर रहे है. मगर जब उनके पिता नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से केंद्र की राजनीति में जाने वाले हैं. अगले 72 घंटों में नीतीश कुमार खुद को बिहार की राजनीति से अलग करने का पहला चरण पूरा कर लेंगे. ऐसे में पार्टी की बागडोर अपने हाथों में लेने की जिम्मेदारी निशांत के कंधे पर ही है.

निशांत कुमार की बढ़ी सक्रियता

इसी चरण में एक ओर जहां निशांत ने सीएम हाउस में NDA के बड़े नेताओं के साथ एक सीक्रेट मीटिंग प्लान की है. वहीं दूसरी ओर वो आज से ही मीटिंग की तैयारी में जुट गए हैं. निशांत आज अपने करीबी नेताओं के साथ जेडीयू दफ्तर पहुंचे. उन्होंने ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और ग्राउंड लेवल के कार्यकर्ताओं से बातचीत की.

अगले 72 घंटे अहम

इसके बाद एक अहम बैठक में भी शामिल हुए. इस बैठक में संजय गांधी, उमेश कुशवाहा जैसे नेता मौजूद रहे. उमेश कुशवाहा ने उन्‍हें पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से मिलवाया और बातचीत की. बैठक के दौरान पार्टी के कुछ जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे. माना जा रहा है कि निशांत अब Power Transfer की अगली रणनीति पर काम कर रहे हैं. वो पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूती देने में लगे हैं. मगर देखने वाली बात ये है कि आने वाले 72 घंटों में बिहार की राजनीति में निशांत का अगला कदम क्‍या होता है?


Also Read : बिहार में पावर शिफ्ट की उलटी गिनती शुरू! CM हाउस में कल होगी ‘फाइनल मीटिंग’, इस्तीफे से पहले NDA का मास्टर प्लान हो रहा तैयार? 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन