नीतीश ने विकास की लंबी लकीर खींची : उमेश

Updated:
विज्ञापन

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार के बहुआयामी विकास की लंबी लकीर खींची है.

विज्ञापन

पटना. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार के बहुआयामी विकास की लंबी लकीर खींची है. उनका कुशल नेतृत्व राज्य के लिए एक स्वर्णिम दौर साबित हुआ है. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2005 से पहले बिहार हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था और प्रशासनिक अव्यवस्था व अराजकता का प्रतीक बन चुका था. आज वही बिहार 8.64 प्रतिशत की विकास दर के साथ तेजी से प्रगति कर रहा है, और यह विकास दर देश के कई विकसित राज्यों से अधिक है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में आने वाले पांच वर्षों में बिहार विकास की लंबी छलांग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन