ePaper

नितिन ने विस में कहा- बिहार के लिए जो संभव होगा करूंगा

Updated at : 11 Feb 2026 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
नितिन ने विस में कहा- बिहार के लिए जो संभव होगा करूंगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे. एनडीए नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

विज्ञापन

संवाददाता,पटना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे. एनडीए नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सदन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की छवि बदली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा और मुख्यमंत्री की सुशासन और पारदर्शी सरकार कैसे बने. यह सभी के लिए प्रेरणादायक है. पार्टी ने उनकी भूमिका बदली है. ऐसे में वह राज्य के विकास में एनडीए के लिए जो संभव होगा वह करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार की छवि बड़ी होती है तो सबको सम्मान मिलता है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं. सदन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दोपहर शून्य काल के दौरान पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डा प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित सभी एनडीए नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा प्रेम कुमार ने अपने उद्गार में कहा कि बिहार की भूमि से निकल कर राष्ट्रीय स्तर के पद पर बैठना गौरव की बात है. कम उम्र में उन्होंने बड़ी पार्टी की कमान संभाली है. यह खुशी की बात है कि एक जनप्रतिनिधि ने राष्ट्रीय पद को सुशोभित किया है. नितिन जितले सरल, उतने ही दक्ष और जितने सहज, उतने कुशल : विजय चाैधरी संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व का चयन स्वाभाविक है. सर्वोच्च पद के चयन के लिए निर्धारित मापदंड में हमारे नवीन खरे उतरे होंगे. ये जितने सरल हैं उतने ही दक्ष हैं. ये जितने सहज हैं उतने ही कुशल है. इस उम्र में पार्टी का यह उपलब्धि असाधारण है.साथ ही पार्टी का भरोसा भी असाधारण है. श्री नवीन भाजपा व एनडीए को वहां पहुंचा देंगे कि बिहारियों पर भरोसा करने पर कोई हिचक नहीं करेगा. यह ऐतिहासिक पल, सदन का कोई सदस्य इतनी बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर रहा : सम्राट उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है कि इस सदन का कोई सदस्य इतनी बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि वे प्रधानमंत्री जरूर हैं, पर नवीन ही उनके नेता है. मंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार में 17 हजार करोड़ का निवेश लाने का काम किया. जनता ने एनडीए की सरकार को 202 सीट देकर बहुमत दिया उसे भाजपा ने नवीन के माध्यम से बिहार को देने का काम किया है. नितिन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना यह भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव : विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन का चयन किसी लोकत्रांतिक पार्टी में ही यह संभव है. पार्टी के प्रधानसेवक हर कार्यकर्ता को सेवा की भावना से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. अन्य राज्यों में भी बनायेंगे सरकार: सरावगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय पद पर चयन साबित करता है कि यह पार्टी विथ डिफरेंट है. उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल और केरल सहित अन्य राज्यों में भी सरकार बनायेंगे. लोजपा (आर) के नेता राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोकमोर्चा के नेता माधव आनंद, हम की नेता ज्योति देवी ने भी स्वागत किया.

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन