ePaper

Patna News : गांधी मैदान के पास साइबर थाने का नया भवन बनेगा

Updated at : 18 Oct 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News : गांधी मैदान के पास साइबर थाने का नया भवन बनेगा

गांधी मैदान के पास साइबर थाने का नया भवन बनेगा. इसके अलावा जिले में 11 एसडीपीओ कार्यालय, आठ अग्निशामालय व भूमिहीन थानाें के अलावा ओपी, पुलिस लाइन के लिए जमीन की तलाश होगी.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना : गांधी मैदान के पास साइबर थाने का नया भवन बनेगा. इसके अलावा जिले में 11 एसडीपीओ कार्यालय, आठ अग्निशामालय व भूमिहीन थानाें के अलावा ओपी, पुलिस लाइन के लिए जमीन की तलाश होगी. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले में भूमिहीन थानों, ओपी, पुलिस लाइन, अग्निशामालयों, नवसृजित कार्यालयों सहित सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लिए भूमि चिह्नित करने के कार्य में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अपर समाहर्ता को सीओ के माध्यम से कार्यों में तेजी लाते हुए मानकों के अनुसार उपयुक्त भूमि की जल्द उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि जमीन के हस्तानांतरण, एनओसी आदि के मामले में तेजी लायी जाये. अपर समाहर्ता को एक सप्ताह के अंदर ऐसे मामलों का निबटारा करने का निर्देश दिया.

11 एसडीपीओ ऑफिस के लिए जल्द भूमि चिह्नित करें : डीएम

डीएम ने मसौढ़ी अनुमंडल में लहसुना, पिपरा, केवरा, पटना सदर व पटना सिटी अनुमंडल में चित्रगुप्त नगर, बाइपास, साइबर थाना, गांधी घाट थाना, गांधी सेतु, करभैया सहित विभिन्न थानों और ओपी के लिए, 11 नवसृजित एसडीपीओ के कार्यालय गांधी मैदान, राजीव नगर, शास्त्रीनगर, बिहटा, नौबतपुर, रामकृष्णा नगर, चौक, पुनपुन, बिक्रम, बख्तियारपुर व दीदारगंज, विभिन्न अनुमंडलों में पुलिस लाइन भवनों के निर्माण के लिए जमीन खोजने में अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. सभी संबंधित सीओ को तत्परता से जमीन चिह्नित करने की कार्रवाई करने की बात कही.एसडीओ व एसडीपीओ को चिह्नित जमीन पर थानों के भवन निर्माण में आ रही बाधा को तुरंत दूर करने व बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस लाइन के लिए 20-20 एकड़, अग्निशामालय के लिए 20 से 28 डिसमिल, थाने के लिए अलग-अलग रकबा के जमीन संबंधी प्रस्ताव मांगा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन