असुरक्षित बेटी, खामोश सरकार! नीट छात्रा मामले पर मीसा भारती ने ‘डबल इंजन’ पर उठाया सवाल, बोलीं- संसद तक गूंजेगी आवाज

Updated:
विज्ञापन
नीट छात्रा की मौत मामले को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर बरसीं मीसा भारती.

NEET Student Death Misa Bharti : NEET छात्रा मौत मामले पर RJD सांसद मीसा भारती का नीतीश-मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्‍होंने इस बात का ऐलान किया है कि वो इस मामले को सड़क से संसद उठाएंगी. उन्‍होंने यह भी कहा कि इस मामले को आगामी संसद सत्र में भी उठाया जाएगा.

विज्ञापन

NEET Student Death Misa Bharti : बिहार में नीट (NEET) छात्रा के साथ हुई हालिया घटना ने राज्य की सियासत में उबाल ला दिया है. लालू प्रसाद यादव के बड़ी बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार को जमकर घेरा है. उन्‍होंने बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में पीएम मोदी सरकार के ‘सुशासन’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

भावुक और आक्रोशित हुईं मीसा

आरजेडी मीसा भारती ने भावुक और आक्रोशित दोनों भाव में नजर आईं. मीसा भारती ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थींं. इस दौरान वो आक्रोशित और भावुक दोनों नजर आईंं. आक्रोशित लहजे में उन्‍होंने कहा कि बिहार की बेटी की मौत मामले की लड़ाई वह आगे तक ले जाएंगी. उन्‍होंने कहा कि आरजेडी इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी और पीड़ि‍त परिवार और नीट की छात्रा को न्‍याय दिलाएगी.

एक मां और महिला होने के नाते रोता है मेरा दिल : मीसा

उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ लंबे समय से गलत हो रहा था. जिसकी सूचना कुछ मीडिया दे रही थी. सरकार को घेरते हुए कहा कि लंबे समय से इस बेटी के साथ हुई दरिंदगी की खबरें आ रही हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही. उन्होंने कहा, एक महिला और एक मां होने के नाते मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्‍होंने कहा, जो सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर सत्ता में आई, उसी के राज में बेटियां खौफ के साये में हैं.

कहां गया वो खौफ?

मीसा भारती ने बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, एनडीए सरकार बिहार में आरजेडी का ‘खौफ’ दिखाकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज अपराधी बेखौफ हैं और जनता डरी हुई है. मीसा भारती ने सरकार को घेरते हुए कहा यह भी आरोप लगाया कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों की संख्या बढ़ गई है.

Also Read : पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में नया अपडेट, अब POCSO एक्ट की लगेंगी धाराएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन