एनडीए उम्मीदवार ने किया नामांकन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jan 2025 1:06 AM

विज्ञापन

विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में एनडीए की ओर से जदयू के ललन प्रसाद ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया.

विज्ञापन

विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए हो रहा है उपचुनाव संवाददाता, पटना विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में एनडीए की ओर से जदयू के ललन प्रसाद ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. विधानसभा सचिव के कार्यालय में जदयू नेता ललन प्रसाद ने अपना नामांकन दाखिल किया. 13 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन है. 14 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. 16 जनवरी तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है. एक ही नामांकन होने की स्थिति में 16 जनवरी को नाम वापसी का समय खत्म हो जाने के बाद श्री प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा. एक से अधिक नामांकन होने की स्थिति में 23 जनवरी को चुनाव कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन