कैंपस : एनसीसी कैडेट्स ने पेंटिंग कर एड्स के प्रति किया जागरूक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार आर्म्स स्कवाड की ओर से एड्स जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित एनसीसी मुख्यालय में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
बिहार आर्म्स स्कवाड की ओर से एड्स जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित एनसीसी मुख्यालय में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एनसीसी के 70 कैडेट्स ने पेंटिंग के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही इससे संबंधित जानकारी भी साझा की. प्रतिभागियों ने पेंटिंग के जरिये एड्स से बचाव के प्रति जागरूक किया. इसके साथ ही लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न स्लोगन भी तैयार किये. मौके पर एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल गैरी मैथ्यू, सीटीओ विनोद कुमार और गोपाल कुमार सिंह ने एड्स से संबंधित जानकारी और इसके बचाव के साथ ही इस बीमारी से बचने के लिये क्या करना है और इस बीमारी क्या लक्षण हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस अवसर पर एड्स जागरूकता रैली के बारे में भी जानकारी दी गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन